राजनीति

आखिरकार पहली बार सुनाई पड़ ही गई डॉन दाऊद इब्राहीम की आवाज, कहा पाकिस्तान में ही हूँ…

मुंबई: मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहीम के बारे में तो आपने सुना ही होगा। दाऊद इब्राहीम वह नाम है जो पाकिस्तान के इशारे पर भारत में आतंक फैलाने का काम करता था। वह भारत में बहुत ही कम रहा। वह ज्यादातर खाड़ी के देशों में रहता था। वह वहीँ से अपने गुर्गों द्वारा आतंक के काम को अंजाम देता था। अंडरवर्ल्ड की दुनिया में दाऊद इब्राहीम एक बहुत बड़ा नाम है। dawood in pakistan.

बॉलीवुड पर भी छाया रहा दाऊद के खौफ का साया:

दाऊद का आतंक भारत ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी फैला रहा। कुछ समय पहले दाऊद के बारे में खबर मिलनी ही बंद हो गयी। आपको जानकर हैरानी होगी कि दाऊद के खौफ के साए में बॉलीवुड भी रह चुका है। बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियाँ दाऊद के डर में जीते थे। ऐसा कहा जाता था कि दाऊद इब्राहीम को बॉलीवुड से पैसा भी जाता था, ताकि लोग सुरक्षित रह सकें।

अंग्रेजी चैनल का दावा, दाऊद से की बात:

आखिर दाऊद है कहा? यह सबके लिए एक बड़ा सवाल बना हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि वह पाकिस्तान में रहता है, जबकि कुछ लोगों के अनुसार दाऊद जिन्दा ही नहीं है। हालांकि सच्चाई क्या है, इसके बारे में किसी के पास पुख्ता जानकारी नहीं है। अभी हाल ही में एक अंग्रेजी चैनल ने दावा किया है कि उसनें मई में दाऊद इब्राहीम से उसके पर्सनल नंबर पर बात की है। दाऊद की आवाज पहली बार सामने आयी है।

दाऊद ने खुद ही स्वीकार कि वह है पाकिस्तान में:

हमेशा से पाकिस्तान भारत के इस दावे को नकारता आया है कि दाऊद उसी के देश में है। लेकिन इस बार दाऊद ने खुद ही कबूल कर लिया कि वह इस समय पाकिस्तान में ही हैं। आपको बता दें इससे पहले भी पाकिस्तान कई लोगों को पनाह दे चुका है। कुछ दिनों पहले मीडिया में उसके गंभीर रूप से बीमार होने की खबर चल रही थी। दाऊद ने उन सभी ख़बरों का खंडन किया और कहा कि ना ही उसे कैंसर था और ना ही वह गैंगरीन से पीड़ित था।

दाऊद के आवाज की केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने भी पुष्टि:

उसनें बताया कि एक बार उसका हल्का सा ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। चैनल ने दावा किया है कि दाऊद ने पहली बार सिहे तौर पर किसी चैनल से बात की है। ऑडियो की महीने भर चली जाँच के बाद यह पुख्ता हो गया है कि यह आवाज दाऊद इब्राहीम और उसके एक साथी जावेद चोटरानी की ही है। चैनल ने दाऊद की आवाज की उन लोगों से पुष्टि की जो दाऊद को कई सालों से ट्रैक कर रहे हैं। दाऊद के आवाज की केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने भी पुष्टि की है।

Back to top button