बॉलीवुड

प्लास्टिक सर्जरी के बाद इतनी सुंदर दिखती हैं साउथ की ये 5 बड़ी हीरोइनें, लिस्ट में Samantha भी

फिल्म इंडस्ट्री में सफल होने के लिए एक्टिंग तो जरूरी है लेकिन हीरोइनों का खूबसूरत दिखना भी बहुत महत्वपूर्ण है। अगर ये दोनों बातें किसी एक्ट्रेस में हों, फिर उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसी वजह से हीरोइनें परफेक्ट दिखना चाहती हैं।

खूबसूरत दिखने की चाह में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस प्लास्टिक सर्जरी तक का सहारा लेने से घबराती नहीं हैं। आज हम आपको साउथ की बड़ी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। इस लिस्ट में सामंथा रुथ प्रभु से लेकर कई बड़े नाम हैं।

कीर्ति सुरेश

लिस्ट में पहला नाम साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश का है। कीर्ति ने कम उम्र में ही तेलगू फिल्मों में अच्छा नाम कमा लिया है। अब ये बड़े-बड़े साउथ स्टार्स के साथ फिल्में करती नजर आती हैं। इनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लोग दीवाने हैं।

कम ही लोगों को पता होगा कि ज्यादा सुंदर दिखने की चाह में कीर्ति सुरेश प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी हैं। इनकी हाल ही में महेश बाबू के साथ फिल्म ‘सरकारू वारी पाटा’ रिलीज हुई। फिल्म से पहले इन्होंने अपने होठों की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु को अब कौन नहीं जानता है। एक्ट्रेस जितनी पॉपुलर टॉलीवुड में हैं, उतनी ही बॉलीवुड में भी हो गई हैं। खासकर हिन्दी राज्यों में भी लोग सामंथा को हीरोइन के रूप में पसंद करने लगे हैं। इनकी एक्टिंग और लुक्स के तो लोग कायल हो गए हैं।

सामंथा भी उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जिन्होंने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। साल 2012 में अभिनेत्री ने खूबसूरत दिखने के लिए सर्जरी का सहारा लिया था। इन्होंने अपनी नाक को प्लास्टिक सर्जरी के जरिए ठीक करवाया था।

नयनतारा

नयनतारा को तमिल सिनेमा की सुपर स्टार कहा जाता है। एक्ट्रेस जितनी मशहूर फिल्मों के लिए रही हैं, उतनी ही अपनी निजी जिन्दगी के लिए भी रही हैं। एक्ट्रेस के साथ कोरियोग्राफर प्रभुदेवा का अफेयर तो हर कोई जानता ही है।

दोनों कई सालों तक साथ रहे। नयनतारा के लिए प्रभुदेवा ने अपनी पत्नी तक को छोड़ दिया था। एक्ट्रेस ने भी ज्यादा सुंदर बनने की चाह में प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था। इन्होंने भी अपने लिप्स की सर्जरी करवाकर अपनी खूबसूरती बढ़ाई थी।

अनुष्का शेट्टी

इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम अनुष्का शेट्टी का है। एक्ट्रेस ने बाहुबली फिल्म में अपने अभिनय और सुंदरता से सबका मन मोह लिया था। फिल्म के बाद तो पूरे देश में इनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं रह गई। अनुष्का की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

anushka shetty

वैसे तो इनकी सुंदरता के सभी दीवाने हैं लेकिन अनुष्का ने भी फिट दिखने के लिए सर्जरी का सहारा लिया था। जी हां इन्होंने अपने फिगर को अच्छा दिखाने के लिए बैक पोर्शन का फैट हटवाया था। इसके अलावा नेवल एरिया से भी फैट कम करवाया था।

श्रुति हासन

shruti haasan

प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेने वाली हीरोइनों में श्रुति हसन का नाम भी शामिल है। इन्होंने भी खूबसूरती की चाह में सर्जरी करवाई है। हालांकि दूसरी हीरोइनों की तरह एक्ट्रेस ने इस बात को कभी छिपाया नहीं था। उन्होंने अपने फैन्स को इस बात की जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम पर हीरोइन ने स्वीकार किया था कि उन्होंने सर्जरी करवाई है।

Back to top button