बॉलीवुड

सगाई के बाद भी रश्मिका मंदाना ने क्यों नहीं की बॉयफ्रेंड से शादी, इस वजह से तोड़ लिया था नाता?

दक्षिण भारत की कई फिल्मों ने हिन्दी राज्यों में भी खूब कामयाबी हासिल कर ली है। इन फिल्मों के बिजनेस ने बॉलीवुड मूवीज के बिजनेस को मीलों पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में रिलीज कुछ चुनिंदा साउथ फिल्मों की बात करें तो ‘पुष्पा द राइज’ मूवी ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी।

rashmika mandanna

इस फिल्म में काम करने वाले कलाकार भी रातों-रात हिन्दी भाषी राज्यों में अलग पहचान बना चुके हैं। फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना तो अब बड़ी स्टार बनकर उभरी हैं। ऐसे में उनके निजी जीवन के बारे में भी लोग जानना चाहते हैं। क्या आपको पता है कि रश्मिका ने अपनी सगाई तोड़ दी थी। आखिर इसकी वजह क्या थी?

इस फिल्म से रखा था एक्टिंग लाइन में कदम

रश्मिका मंदाना तेलगु फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री हैं। अब वो हिन्दी राज्यों में भी अपनी पहचान बना चुकी है। उनका जन्म 5 अप्रैल 1996 को विराजपेट, कर्नाटक में हुआ था। वो अभी सिर्फ 26 साल की हैं और इतनी छोटी उम्र में ही फिल्मी दुनिया में टॉप हीरोइनों में उनका नाम शुमार किया जाता है।

rashmika mandanna

एक्ट्रेस को अब किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वैसे उन्होंने अपना फिल्मी करियर ‘किरिक पार्टी’ फिल्म से शुरू किया था। पहली ही फिल्म से उन्होंने सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। हाल ही में रिलीज हुआ पुष्पा फिल्म में उन्होंने गांव की लड़की श्रीवल्ली का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया।

साल 2017 में कर ली थी सगाई

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय नजर आती हैं। वो अपनी हर अपडेट फैन्स के बीच पहुंचाना नहीं भूलती हैं। हालांकि कुछ ऐसी बातें हैं जो उन्होंने कभी शेयर नहीं की हैं। इनमें उनकी निजी जिन्दगी से जुड़ी एक बात है जो कम ही लोगों को पता होगी। क्या आपको पता है कि अभिनेत्री ने साल 2017 में सगाई कर ली थी।

rashmika mandanna and rakshiut shetty

जी हां रश्मिका मंदाना ने आज से करीब 5 साल पहले ही सगाई कर ली थी। वो एक्टर रक्षित शेट्टी से प्यार करती थीं। रक्षित भी उनको दिलो जान से चाहा करते थे। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को खूबसूरत नाम देने का फैसला भी कर लिया था। इसी वजह से दोनों ने साल 2017 में एक दूसरे से सगाई कर ली थी।

किस वजह से तोड़ दी एक्ट्रेस ने सगाई

एक्ट्रेस उस समय चर्चा में आई थी जब पता लगा था कि उन्होंने रक्षित से अपनी सगाई तोड़ दी थी। उनके फैन्स हैरान थे कि आखिर दोनों के बीच क्या हुआ जिसके बाद एक्ट्रेस ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। हालांकि रश्मिका ने अपनी सगाई क्यों तोड़ी, इस बारे में उन्होंने कभी सीधा सीधा जवाब नहीं दिया है।

बस कुछ खबरों की मानें तो इनकी सगाई टूटने के पीछे इन दोनों का परिवार था जो इस रिश्ते से खुश नहीं था। वहीं कुछ खबरों के हिसाब से रश्मिका और रक्षित के बीच सगाई के बाद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। दोनों तालमेल नहीं बैठा पा रहे थे। इसी वजह से सगाई के सालभर बाद ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थीं।

Back to top button