बॉलीवुड

ब्रेकअप के बाद अपने ‘एक्स’ के बेस्ट फ्रेंड बन गए ये सितारे, लिस्ट में बड़े-बड़े एक्टर्स के नाम

अक्सर आपने देखा होगा कि किसी का ब्रेकअप हो जाए तो वो लोग आपस में नफरत करने लगते हैं। प्रेमी और प्रेमिका रिश्ता टूटने के बाद एक दूसरे की शक्ल देखना तक पसंद नहीं करते हैं। हालांकि हर जगह ऐसा हो ये जरूरी नहीं है। खासकर बॉलीवुड में तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हम आपको कुछ सितारों से मिलवाते हैं जो ब्रेकअप के बाद अपने ‘एक्स’ के बेस्ट फ्रेंड बन गए।

डीनो मोरिया-बिपाशा बसु

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अभिनेता और मॉडल डीनो मोरिया और एक्ट्रेस बिपाशा बसु का है। दोनों ही एक जमाने में मॉडल हुआ करते थे। नामी गिरामी ब्रैंड के लिए मॉडलिंग करने वाले दोनों सितारे कभी एक दूसरी की मोहब्बत में हुआ करते थे।

दोनों के बीच काफी प्यार था। अक्सर इनको एक दूसरे को डेट करते हुए देखा जाता था। हालांकि फिर दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। हालांकि ब्रेकअप के बाद ये बेस्ट फ्रेंड बन गए। डीनो मोरिया गर्लफ्रेंड बिपाशा की करण के साथ शादी में भी आए थे। दोनों की आज भी अच्छी दोस्ती है। एक दूसरे का ख्याल भी दोनों आज भी रखा करते हैं।

रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण

लिस्ट में दूसरा नाम मशहूर एक्टर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का है। दोनों ही एक्टर्स ने एक साथ फिल्मों में काम किया। इस दौरान दोनों के विचार मिले और एक दूसरे से प्यार हो गया। दीपिका और रणबीर दोनों ही एक समय में प्यार में डूबे हुए थे।

ranbir kapoor and deepika padukone

फिर धीरे धीरे इनके रिश्ते में खटास आने लगी। 2 साल तक साथ रहने के बाद इन दोनों ने अलग अलग रहने का फैसला कर लिया। हालांकि ब्रेकअप के दौरान दीपिका ने रणबीर को धोखेबाज तक कह दिया था। इसके बाद कुछ साल बीते और इनके बीच की दूरियां खत्म हो गईं। अब ये दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। रणबीर की शादी में दीपिका ने उनको खास तोहफा भी भिजवाया था।

ऋतिक रोशन-सुजैन खान

इस लिस्ट में तीसरा नाम सुपर स्टार ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान का है। दोनों ही एक जमाने में प्रेमी और प्रेमिका हुआ करते थे। बॉलीवुड में सफलता मिलने के बाद भी ऋतिक उनको नहीं भूले थे। उन्होंने बचपन की दोस्त संग शादी कर ली थी।

hrithik roshan and sussanne khan

दोनों के बीच अच्छी निभती थी। इनके दो बेटे भी हुए। हालांकि 14 साल के बाद अचानक ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। इनका तलाक जरूर हुआ लेकिन इनकी दोस्ती को आंच नहीं आई। अब भी दोनों अपने बच्चों की देखभाल साथ मिलकर करते हैं। फैमिली टाइम बिताने की बात हो तो दोनों ही साथ-साथ नजर आते हैं।

सलमान खान-कैटरीना कैफ

लिस्ट में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और कैटरीना कैफ का भी नाम शामिल है। सलमान को ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद कई सालों बाद कैटरीना के रूप में अपना प्यार नजर आया था। सलमान और कैट के बीच काफी प्यार था। दोनों साथ रहा करते थे।

salman khan

करीब 4 साल तक दोनों का साथ रहा फिर इनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि इसके बाद भी दोनों की दोस्ती नहीं टूटी। ये दोनों आज भी एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड हैं। कोई भी सुख या दुख हो, ये दोनों एक दूसरे के साथ ही नजर आते हैं।

Back to top button