बॉलीवुड

अच्छा तो इसलिए अर्पिता की ईद पार्टी में दौड़ी चली आई थीं Kangana, एक्ट्रेस के मुंह से निकला सच

बॉलीवुड में दबंग के नाम से मशहूर सलमान खान सुपर स्टार हैं। वो अपनी दरियादिली और मेहमाननवाजी के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं उनकी ईद पार्टी तो पूरी फिल्म जगत में मशहूर है। हर साल ईद के मौके पर वो बॉलीवुड में शानदार पार्टी का आयोजन करते हैं। उनके मेहमानों की लिस्ट में खास कलाकार भी होते हैं।

kangana ranaut

बॉलीवुड का ऐसा कौन सा बड़ा चेहरा नहीं होगा, जो सलमान की पार्टी में नजर नहीं आता है। बॉलीवुड सितारे तो खुद चाहते हैं कि सल्लू मियां उनको फोन करें और पार्टी में बुलायें। इस बार ईद पार्टी में कई मेहमान दिखे लेकिन कंगना रनौत को देखकर सब चौंक गए थे। आखिर पहली बार कंगना ने ईद पार्टी में जाने की वजह बताई है।

इस बार बहन ने दी थी ईद की पार्टी

ईद की पार्टी का आयोजन हर बार सलमान खान ही करते आए हैं। इस बार उन्होंने ये मौका अपनी प्यारी बहन अर्पिता खान को दिया था। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर बॉलीवुड के सितारों को ईद पार्टी में बुलाया था। वैसे नाम भले ही अर्पिता का था, पार्टी तो सलमान खान की ही थी। एक्टर ने ही मेहमानों की लिस्ट फाइनल की थी।

arpita khan

पार्टी में किसे बुलाना है, किसे नहीं बुलाना है, इसका फैसला एक्टर ने ही किया था। अर्पिता खान के घर पर हुई पार्टी में एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकारों का जमावड़ा लगा था। मीडिया वाले तो वहां पहले से ही नजरें गड़ाए बैठे थे। जैसे ही सेलिब्रिटी वहां पहुंचता, वो लोग फौरन ही उनको कैमरे में कैद कर रहे थे।

कंगना रनौत को देखकर हैरान हो गए थे लोग

पार्टी नें कई खास मेहमान नजर आए थे। शहनाज गिल ने तो वहां आकर महफिल ही लूट ली थी। इसके अलावा कियारा आयवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साथ आकर ब्रेकअप की खबरों को अफवाह बता दिया था। कई मेहमानों के बीच में जब अपनी कार से एक्ट्रेस कंगना रनौत भी पार्टी में दिखी तो लोग हैरान रह गए थे।

 

कंगना रनौत और सलमान खान के बीच कोई खास कनेक्शन नहीं है। वो अपनी बेबाक टिप्पणी से भी काफी चर्चा में रहती हैं। वहीं ब़ॉलीवुड की पार्टियों को लेकर भी वो काफी कुछ बोल चुकी हैं। ऐसे में सलमान खान की ईद की पार्टी में कंगना का नजर आना लोगों को समझ में नहीं आ रहा था। आखिर वो किस वजह से वहां पहुंचीं।

कंगना ने खुद ही खोल दिया पार्टी में जाने का राज

कंगना पार्टी में क्यों गईं, इसका राज खुद एक्ट्रेस ने ही खोल दिया है। हाल में ही उन्होंने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बेबाकी से हर सवाल का जवाब दिया। सलमान की पार्टी में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके जहां भी जाने का मन करता है, वो चली जाती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसा भी नहीं है कि उनको पार्टियों नें जाना पसंद नहीं है।

kangana ranaut

ईद पार्टी में जाने की वजह पर कंगना बोलीं कि उनको सलमान खान ने खुद फोन किया था। एक्टर ने बड़े प्यार से उनके बात की थी और उनको अपनी बहन की पार्टी में आने का निमंत्रण दिया था। अभिनेत्री का कहना है कि सलमान उनके बहुत प्यारे मित्र हैं। उन्होंने इतने प्यार से बुलाया तो वो भला कैसे इनकार कर सकती थीं। इसी वजह से वो पार्टी में गई थीं।

Back to top button