बॉलीवुड

अरे! प्रियंका चोपड़ा के चेहरे को क्या हुआ? फेस का हाल देखकर घबरा गए फैन्स..करने लगे कमेंट

हिन्दी फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड में कम नजर आती हैं। वो विदेशी फिल्मों में इस समय ज्यादा बिजी हैं। अपने पति के साथ अमेरिका में रहने वाली एक्ट्रेस काफी पॉपुलर है। वो सोशल मीडिया में भी बहुत एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं।

priyanka chopra

प्रियंका अक्सर अपनी कोई न कोई फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनके फैन्स भी फोटोज पर अपना प्यार जरूर लुटाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक ऐसी फोटो शेयर कर दी जिसको देखकर फैन्स घबरा गए। प्रियंका के फेस का हाल देखकर लोग चिंता करने लगे। इसके बाद हर कोई जानना चाह रहा था कि उनको हुआ क्या।

वेबसीरीज की शूटिंग में बिजी हैं प्रियंका

Priyanka Chopra

बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद अब भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। वो विदेशी फिल्मों में काम कर रही हैं। इसके साथ ही वो विदेशी वेबसीरिज की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। उनकी Citadel नामक वेब सीरीज जल्द ही दर्शकों के मनोरंजन के लिए आने वाली है।

एक्ट्रेस कई बार चर्चा में रही हैं। कभी अपने से छोटे लड़के के साथ शादी को लेकर वो सुर्खियों में आ जाती हैं। कभी अपनी बेटी की सेहत के लिए उनकी बातें होने लगती हैं। वो भारत में नहीं रहती हैं। इसके बाद भी उनके चाहने वालों की यहां कोई कमी नहीं है। एक्ट्रेस की एक फोटो देखकर फैन्स घबरा गए थे।

इस फोटो को देखकर घबरा गए फैन्स

प्रियंका वैसे तो अपनी फोटोज शेयर करते ही रहती हैं। उनके फैन्स भी उनको लेकर हर अपडेट चाहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने ऐसी फोटो अपलोड कर दी जिसको देखकर उनके फैन्स चिंता में पड़ गए। प्रियंका ने अपनी जो फोटो शेयर की, उसमें उनके फेस का हाल बहुत बुरा नजर आ रहा था। इसके देखकर लोग घबरा गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


उनके चेहरे पर खून के धब्बे साफ नजर आ रहे थे। वहीं चेहरा काफी थका हुआ दिख रहा था। चेहरे पर खरोंच और खूब देखकर एक बार तो फैन्स का दिल ही बाहर आ गया। अपनी फेवरेट एक्ट्रेस का ऐसा हाल देखकर लोग बेचैन होने लगे। सभी कमेंट करके उनसे पूछने लगे कि उनका ये हाल आखिर कैसे हो गया। क्या शूटिंग में उनको चोट लग गई।

जानें फोटो का असली सच जो बाद में पता लगा

बॉलीवुड अभिनेत्री की फोटो को देखकर लोग सकते में आ गए थे। हालांकि कुछ ही पल बाद तस्वीर का असली सच भी सामने आ गया। ये फोटो असल में उनके शूटिंग सेट की थी। प्रियंका ने सेल्फी में जिस फोटो को शेयर किया था, उसमें वो मेकअप में थीं। उनके चेहरे पर खून के निशान और खरोच सिर्फ मेकअप थे।

इस सच को जानकर फैन्स की जान में जान आई थी। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी स्टार निक जोनस से शादी की है। उनकी एक बच्ची भी है जिसका जन्म समय से पहले हो गया था। हालत गंभीर होने की वजह से बच्ची को 100 दिनों तक अस्पताल में रखना पड़ा था। हाल ही में एक्ट्रेस ने बच्ची का चेहरा दिखाया था।

Back to top button