बॉलीवुड

न्यूयॉर्क में कैटरीना के साथ इस अंदाज में जन्मदिन मनाते दिखे विक्की कौशल, लोग करने लगे कमेंट

बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपना जन्मदिन भी अलग ही अंदाज में मनाने के लिए मशहूर होते हैं। हालांकि कुछ एक्टर्स अपने बर्थडे को सादगी के साथ मनाना पसंद करते हैं। कुछ ऐसा ही किया मशहूर एक्टर विक्की कौशल ने जिन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। वो इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। इस वजह से उन्होंने वहीं पर जन्मदिन मनाया।

katrina kaif and vicky kaushal

उनके जन्मदिन की सबसे खास बात ये रही कि इस बार उनकी पत्नी कैटरीना कैफ भी साथ थीं। दोनों की शादी के बाद ये एक्टर का पहला बर्थडे था। इस बार विक्की कौशल का जन्मदिन मनाने का अंदाज लोगों को भा गया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो देखकर लोगों ने कमेंट भी करना शुरू कर दिया।

कुछ इस अंदाज में मनाया विक्की ने बर्थ डे

विक्की कौशल बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने कैटरीना कैफ से पिछले साल ही शादी थी। इसके बाद विक्की का शादीशुदा जिंदगी में पहला जन्मदिन था। इस बार उनके साथ कैट भी थीं। उनके सेलिब्रेशन का वीडियो भी शेयर किया गया है। वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है और लोगों को पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


वीडियो में विक्की न्यूयॉर्क में हैं। वो अपनी पत्नी कैट के साथ दिख रहे हैं। उनके ठीक सामने जन्मदिन का केक रखा हुआ है। उनके कुछ साथी भी हैं क्योंकि उनकी आवाजें आ रही हैं जो एक्टर के लिए ‘हैप्पी बर्थ डे’ गीत गा रहे थे। इसके बाद विक्की ने मोमबत्तियों को फूंक कर बुझाया और केक काटा। कैट पति की देखकर मुस्करा रही थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

लोगों ने खूब किए वीडियो पर कमेंट

विक्की और कैट इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे थे। खासकर कैट तो अपने पति का बर्थ डे काफी इंजॉय कर रही थीं। एक्टर का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो पर लोगों के ताबड़तोड़ कमेंट आ रहे हैं। इसे फिल्मफेयर के ऑफिशियल इंस्टा पेज से शेयर करने के बाद से ही लोग कमेंट करने लगे हैं।

यूजर्स को विक्की का अंदाज काफी पसंद आ रहा है। उनके एक फैन ने कमेंट में कहा कि ‘ आप इतने क्यूट क्यों दिखते हो विक्की’। वहीं दूसरे यूजर ने कैटरीना की तारीफ की। वो बोला कैटरीना कितनी अडोरेबल नजर आ रही हैं। वहीं ज्यादातर लोग एक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं।

विक्की ने किया है बहुत संघर्ष

विक्की आज भले ही बॉलीवुड के टॉप एक्टर हैं लेकिन ये सफलता उनको ऐसे ही नहीं मिली है। इसके लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है। एक समय विक्की के हालात ऐसे थे कि उनके परिवार को चॉल में रहना पड़ता था। वो पड़ोसियों से अपना टॉयलेट शेयर किया करते थे। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई के बाद नौकरी करनी भी शुरू कर दी थी ताकि परिवार की मदद कर सकें।

vicky kaushal

उनके पिता शाम कौशल अब बॉलीवुड के जाने पहचाने नाम हैं। उन्होंने विक्की को अपने दम पर बॉलीवुड में काम पाने की सलाह दी थी। एक्टर ने पहली ही फिल्म ‘मसान’ से अपनी प्रतिभा दिखा दी थी। फिर उन्होंने ‘उरी’ फिल्म से रातो-रात ऐसी सफलता पा ली कि एक्टर की गिनती टॉप हीरोज में होने लगी। इस समय वो बड़े प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं।

Back to top button