बॉलीवुड

एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करतीं बॉलीवुड की ये हीरोइनें, कैट फाइट खूब रही सुर्खियों में

फिल्मी पर्दे पर भले ही बॉलीवुड की हीरोइनें एक दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए पसंद की जाती हों। जरूरी नहीं है कि हकीकत में भी वो ऐसा ही करती होंगी। हम आपको आज ऐसी हीरोइनों की कैट फाइट के बारे में बताते हैं जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस लिस्ट में कई टॉप हसीनाओं के भी नाम शामिल हैं जिनको जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

सोनम कपूर-ऐश्वर्या राय

सबसे पहले हम आपको सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय के बारे में बताते हैं। ऐश्वर्या राय पहले एक ब्यूटी ब्रांड का एड किया करती थीं। कंपनी ने बाद में इस विज्ञापन को सोनम कपूर को दे दिया था। इससे ऐश बहुत नाराज हो गई थीं।

उनकी नाराजगी इस कदर थी कि उन्होंने कांस में रेड कारपेट पर सोनम कपूर के साथ चलने से साफ इनकार कर दिया था। वहीं सोनम कपूर भी उनसे चिढ़ गई थी। वो जब भी मौका पाती उनको आंटी कहकर बुलाने लगती थीं।

रवीना टंडन-करिश्मा कपूर

अब बात करते हैं दो मशहूर एक्ट्रेसस की जिन्होंने अपने दौर में बहुत नाम कमाया था। ये हीरोइनें रवीना टंडन और करिश्मा कपूर हैं। इन दोनों की कैट फाइट भी बॉलीवुड में चर्चा का विषय रही थी। दोनों की लड़ाई काफी सुर्खियां बटोर चुकी थी।

आपने इन हीरोइनें की ‘अंदाज अपना अपना’ मूवी देखी होगी। इसमें दोनों काफी अच्छी सहेली बनी हुई हैं। जबकि हकीकत कुछ और थी। दोनों की ‘आतिश’ फिल्म के सेट पर खूब लड़ाई हुई थी। इन दोनों का झगड़ा खूब चर्चा में रहा था।

करीना कपूर-बिपाशा बसु

एक दूसरे को नापसंद करने वाली हीरोइनों की लिस्ट में करीना कपूर और बिपाशा बसु का भी नाम है। इन दोनों ने भी एक फिल्म में साथ काम किया है। इस मूवी का नाम अजनबी था। ये फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी और अच्छा बिजनेस किया था।

इस मूवी की जब शूटिंग चल रही थी, उसी दौरान एक वाक्या ने दोनों के बीच झगड़ा करवा दिया था। हुआ ये था कि करीना कपूर डिजाइनर बिपाशा बसु की सहायता कर रही थी। इसकी जानकारी करीना को नहीं थी। बस इसी बात पर दोनों का झगड़ा हुआ था।

श्रीदेवी-जया प्रदा

सबसे मशहूर लड़ाइयां तो अपने जमाने में राज करने वाली दो हीरोइनें की हैं। इनमें दिवंगत श्रीदेवी और जया प्रदा का नाम शामिल हैं। दोनों ने ही पुराने दौर में अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। दोनों ही बॉलीवुड में राज किया करती थीं। इनकी फिल्में दर्शकों का दिल जीत लेती थीं। सिनेमाघरों में इनके नाम से ही लोगों की लाइनें लग जाया करती थीं।

हालांकि कम ही लोगों को पता होगा कि दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करती थीं। इन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुआ करती थी। एक बार राजेश खन्ना और जितेन्द्र ने दोनों की दोस्ती करवाने के लिए एक कमरे में बंद कर दिया था। जब एक घंटे बाद डोर खोलकर अंदर देखा गया तो हीरोइनों एक दूसरे की ओर पीठ करके बैठी हुई थीं।

Back to top button