बॉलीवुड

सिंगर नेहा कक्कड़ को थी ये गंभीर बीमारी, पिछले साल उनके खुलासे से टूट गए थे फैन्स के दिल

बॉलीवुड की कई गायिकाएं ऐसी हैं जो अपनी अलग आवाज के लिए काफी मशहूर हैं। वो कोई भी गीत क्यों न गाए, उनकी आवाज से लोग गायिका की पहचान कर ही लेते हैं। ऐसी ही एक गायिका नेहा कक्कड़ हैं जिनकी आवाज में कुछ अलग ही जादू है। अपनी आवाज के जादू से वो लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं।

नेहा कक्कड़ गरीबी देखने के बाद अब इस मुकाम पर पहुंच गई हैं जहां पहुंच पाना लोगों के लिए सपना ही रहता है। क्या आपको पता है कि गायिका एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। इसका खुलासा उन्होंने पिछले साल किया था। बीमार जानकर उनके फैन्स भी चौंक गए थे और फैन्स के दिल टूट गए थे। आइए जानें उनको कौन सी बीमारी थी।

पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं सिंगर नेहा के फॉलोअर

नेहा कक्कड़ कभी छोटे मोटे जगरातों में गाया करती थीं। वो यहां गाकर अपना घर चलाती थीं। गरीबी में पली बढ़ी नेहा ने अपने दम पर अलग ही मुकाम हासिल कर लिया। आज उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी से लेकर शोहरत सबकुछ है। ऐसे उन्होंने अपनी गायिकी के दम पर किया है। उनके भाई और बहन भी गायक हैं।

neha kakka

नेहा की पॉपुलेरिटी इतनी है कि पूरे भारत में अगर किसी सिंगर की फैन फॉलोइंग की बात करें तो नेहा की सबसे ज्यादा है। नेहा को सोशल मीडिया में करीब 7 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। इसके लिए हाल ही में उन्होंने काफी जश्न भी मनाया था। साथ ही अपने फैन्स को भी इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया था।

रोहनप्रीत सिंह को बनाया हमसफर

नेहा कक्कड़ भले ही सिंगिंग में काफी सफल रही हों लेकिन अपने पहले प्यार में वो नाकाम हो गई थीं। उनका हिमांश कोहली के साथ अफेयर चला था। हालांकि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। इस वजह से नेहा का दिल भी टूट गया था। उनको कई बार रोते हुए भी देखा गया था। हिमांश से दूर जाने के गम में वो भीतर से टूट गई थीं।

हालांकि उनके गम को दूर करने के लिए पंजाबी मुंडा सामने आया। सिंगर रोहनप्रीत सिंह की नेहा से दोस्ती हुई। इसके बाद रोहन ने सिंगर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। नेहा उनको मना नहीं कर सकीं और खुशी-खुशी रोहन को अपना हमसफर चुन लिया। आज दोनों काफी अच्छे से जिंदगी गुजार रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं।

जानें कौन सी गंभीर बीमार हो गई थी

नेहा कक्कड़ काफ हंसमुख दिखती हैं लेकिन वो भी एक बीमारी की शिकार हो गई थी जो काफी गंभीर मानी जाती है। उन्होंने पिछले साल ही फैन्स को बताया था कि उनको थाइरॉइड की बीमारी हो गई थी। इस बीमारी की वजह से मेटाबॉलिज्म काफी डिस्टर्ब हो जाता है। वहीं उनको एंग्जाइटी की प्रॉब्लम भी हो गई थी।

neha kakkar

उन्होंने बताया था कि इन बीमारियों का कारण चिंता औ तनाव था। सिंगर ने अपने फैन्स को बताया था कि उन्होंने भी अपने जीवन में बहुत तनाव और चिंता झेली है। उनकी इस बीमारी के बारे में जानकर फैन्स के दिल टूट गए थे। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो सिंगर ने अपना नया गीत ‘ला ला ला’ रिलीज किया है। इसमें उनके पति रोहन भी हैं।

Back to top button