बॉलीवुड

चाहे कुछ हो जाए, एक-दूसरे के साथ काम करना ही नहीं चाहते ये एक्टर्स, छोड़ चुके हैं मशहूर फिल्में

बॉलीवुड में अंदरखाने क्या चलता है, कम ही लोगों को पता होता है। बाहर से मायानगरी बड़ी अच्छी दिखती है जहां हर कोई एक दूसरे का दोस्त है। सब मिल-जुलकर रहते हैं। बस ये दिखावे की बातें भर हैं। फिल्मी दुनिया के अंदर बहुत पॉलिटिक्स चलती है।

आज हम आपको उन स्टार्स से मिलवाते हैं जो एक दूसरे के साथ काम ही नहीं करना चाहते हैं। आलम ये है कि अगर वो किसी फिल्म को साइन करने से पहले उस को स्टार का नाम भी सुन लें तो बड़ी-बड़ी फिल्में ही छोड़ देते हैं।

करीना कपूर

कपूर खानदान की वारिस करीना कपूर ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया है। वो टॉप हीरोइनों में शुमार होती हैं। आजकल वो फिल्में कम करती हैं, फिर भी उनकी टीआरपी हमेशा हाई ही बनी रहती है। उनकी खूबसूरती के तो सब दीवाने हैं।

खबरों की मानें तो करीना कपूर इमरान हाशमी के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। उनको ‘बदतमीज दिल’ फिल्म ऑफर हुई थी। जब उन्होंने को स्टार के रूप में इमरान हाशमी का नाम सुना था तो उन्होंने फिल्म करने से साफ इनकार कर दिया था।

कैटरीना कैफ

विदेश से आकर बॉलीवुड में जितना नाम कैटरीना कैफ ने कमा लिया है, वो शायद ही किसी विदेशी युवती ने कमाया होगा। वो शादी भी कर चुकी हैं। इस समय वो टाइगर 3 की शूटिंग में काफी बिजी चल रही है। उनके पास बड़े-बड़े प्रोजेक्ट की कमी नहीं है।

वैसे कैट की दो फिल्में फितूर और जग्गा जागूस फ्लॉप हो गई थीं। इसके बाद वो फिल्मों के मामले में काफी चूजी हो गईं। वहीं वो को स्टार को लेकर भी चूजी हैं। उन्होंने आदित्य रॉय कपूर के साथ एक फिल्म करने से साफ मना कर दिया था।

रणवीर सिंह

एनर्जी से भरे बॉलीवुड हीरो रणवीर सिंह का नाम भी इस लिस्ट में आता है। उनकी हाल ही में फिल्म जयेश भाई जोरदार रिलीज हुई है। इस मूवी में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी हो रही है। ये एक्टर भी एक हीरोइन के साथ काम नहीं करना चाहता है।

वो कोई और नहीं कैटरीना कैफ हैं। खबरों के मुताबिक रणवीर सिंह को ‘बार बार देखो’ फिल्म का ऑफर मिला था। लेकिन दीपिका और कैट की आपस में नहीं पटती है। ऐसे में जैसे ही उनको फिल्म में कैट के होने का पता लगा, उन्होंने फिल्म को नो बोल दिया था।

रणबीर कपूर

हाल ही में एक्टर रणबीर कपूर दूल्हा बने हैं। उन्होंने आलिया भट्ट से शादी की है। उन्होंने कई हिट फिल्में देकर बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली है। ऐसा कौन है जो रणबीर कपूर के साथ काम नहीं करना चाहता होगा।

लेकिन क्या आपको पता है कि वो एक हीरोइन के साथ कभी काम नहीं करना चाहते हैं। उनका नाम सोनाक्षी सिन्हा है। जी हां रणवीर को एक फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई थी। जैसे ही उन्होंने सोनाक्षी का इस फिल्म में नाम सुना, रणबीर ने इनकार कर दिया।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय भी बॉलीवुड के उन सेलेब्स में शामिल हैं जिनको किसी खास को स्टार के साथ काम करने से दिक्कत है। वो एक्टर इमरान हाशमी हैं। जी हां ऐश्वर्या को एक बार ‘बादशाहो’ फिल्म ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने फिल्म को मना कर दिया था।

उनको जैसे ही इमरान हाशमी का नाम इस फिल्म में पता लगा था, एक्ट्रेस ने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। असल में इमरान ने एक शो में ऐश्वर्या को प्लास्टिक बोल दिया था। इसी वजह से ऐश्वर्या उनसे नाराज हो गई थीं।

Back to top button