राशिफल

Rashifal 16 May: महादेव जी आज इन 6 राशियों की लिखेंगे तकदीर, भौतिक सुखों में वृद्धि होगी

हम आपको सोमवार 16 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 May 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज दैनिक कार्यों में ही फंसे रहेंगे। आज के दिन आपके परिवार में किसी किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है और कोई शुरुआत हो सकती है। आप जीवनसाथी और बड़ों के साथ संबंधों का आनंद लेंगे। पैसों के मामले में पार्टनरशिप की नई व्यवस्था हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। गलतफहमी के कारण रिलेशनशिप में परेशानी भी आ सकती है। आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अदालती मामलों में पड़ने से बचें। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आज आप आने वाले दिनों की रणनीति बना सकते हैं। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब हो सकता है। कार्यशील रहें, मेहनत का फल मिलेगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। बाजार की स्थिति को समझने में समय दे सकते हैं। आज निवेश करने से बचें। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। सुदूर यात्रा का योग है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यापारियों को आज नए ग्राहक मिलने की संभावना है। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और कुछ दान-पुण्‍य करेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप अपने कार्य सफलतापूर्वक निपटा लेंगे। आज आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवार में मेलजोल बनाकर रखें माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें ननिहाल से सहयोग बढे़गा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा, प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। ऑफिस में वातावरण अनुकूल रहेगा, काम का दबाव कम रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। जीवनसाथी की पसंद की कोई अच्छी चीज खरीदने का मूड बन सकता है। विदेश यात्रा के योग और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। जरूरी कार्य के प्रति थोड़ा सा ध्यान देना आपके लिए बेहतर साबित होने वाला है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपनी मेहनत के बल पर निश्चय ही सफल हो सकते हैं। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आज आपको अपने शत्रु पक्ष से सावधान रहने की जरूरत होगी क्योंकि इस समय वे सक्रिय रहेंगे और आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे। कारोबार में उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप धन की बचत करने की दिशा में कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। कुछ बड़ी योजना बनाने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करने का मौका मिलेगा। अधिकारिक तौर पर कुछ नया करने का प्रयत्न होने वाला है। कुछ काम योजनाओं के अनुसार नहीं होने से आपका मूड भी खराब हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको अपने सभी कामो में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत हैं। माता-पिता से संबंध मधुर रहेंगे। आज किसी को पैसा उधार न दें। छोटी-छोटी बातों पर किसी से विवाद न करें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश के अवसरों को तलाश कर सकते हैं। ये समय धन की बचत के लिए अच्छा है। संतान की ओर से कोई शुरू समाचार मिल सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आय में निरंतरता बनी रहेगी। नए मित्र बनेंगे। संपर्कों का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दुगनी करने के लिए परिवारवालों के साथ साझा करें। आर्थिक संकटों का सामना कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। प्रगति के रास्ते भी खुलेंगे। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। अनावश्यक खर्चों के प्रति आपको थोड़ा सा ध्यान देना जरूरी साबित होने वाला है। किसी जरूरतमंद की मदद करने में संकोच न करें। सबकी दुवाओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वाले अपनी खराब आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें। यात्रा से लाभ होगा। क्रोध के प्रति आपको थोड़ा सा नियंत्रण बना कर रखना पड़ सकता है। जिसके कारण इन लोगों के परिवारों में आज खुशियों भरा माहौल बना रहेगा। सन्तान से मतभेद होगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। अवांछित चीजों की खरीदारी पर अतिरिक्त धन बर्बाद न करें। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी सभी समस्‍याओं का समाधान निकल आएगा। आज किसी नए प्रॉजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा या अचानक मुलाकात हो सकती है। पुराने भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। धन लाभ के लिए आज आपको अपनी प्रतिभा का प्रयोग करना होगा। लोगों को प्रभावित करने में आज आप सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके नए संपर्क बनेंगे। घर में किसी प्रकार की गलतफहमी होने से मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी। राजनैतिक सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी खास कार्य में व्यस्त रहेंगे, कड़ी मेहनत से बड़ा लाभ मिलेगा। आज आपकों नौकरी और कारोबार के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्‍त होगी।

आपने Rashifal 16 May 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 May 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 May 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button