बॉलीवुड

16 साल में इतना बदल गई ‘विवाह’ वाली शाहिद कपूर की साली, फोटोज देखकर पहचानना ही हुआ मुश्किल

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां अपने ट्रांसफारमेशन से लोगों को हैरान कर देती हैं। खासकर जिन अभिनेत्रियों कई सालों पहले देखा गया हो, वो अचानक से दिखती हैं तो अलग ही अंदाज में नजर आती हैं। कुछ ऐसी ही फोटोज इन दिनों शाहिद कपूर की ऑनस्क्रीन साली की भी दिख रही हैं। उन्होंने गजब का बदलाव कर लिया है।

शाहिद की मूवी ‘विवाह’ काफी हिट हुई थी। परिवार के साथ देखने वाली इस मूवी में उनकी साली का किरदार एक्ट्रेस अमृता प्रकाश ने निभाया था। वो इस मूवी में सांवली सी लड़की बनी थीं। हालांकि 16 साल बाद उन्होंने खुद को इतना बदल लिया है कि आप उनको पहचान ही नहीं पाएंगे। आइए देखते हैं उनकी फोटोज में अब वो कैसी लगती हैं।

19 साल की उम्र में बनी थी शाहिद की साली

अमृता प्रकाश ने अपना फिल्मी करियर बहुत छोटी उम्र में ही शुरू कर दिया था। वो उस समय सिर्फ 19 साल की थीं जब उन्होंने फिल्म विवाह में शाहिद कपूर की साली का करिदार निभाया था। उस समय वो एक आम सी घरेलू लड़की बनी थीं। सांवली रंगत और आम से कपड़ों में वो किसी साधारण परिवार की लड़की नजर आ रही थीं।

हालांकि समय के साथ उन्होंने खुद को ट्रांसपॉर्म करने की खूब कोशिश की है। इसका नतीजा भी सबके सामने हैं। साल 2006 में विवाह फिल्म में दिखी अमृता प्रकाश अब काफी ग्लैमरस नजर आती हैं। वक्त के साथ उनके अंदर इतना बदलाव आ गया है जिसको देखकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो जाएंगे।

35 साल की हो गई हैं एक्ट्रेस अमृता

अमृता अब 35 साल की हो चुकी हैं। उनका हुस्न समय के साथ-साथ ज्यादा ही निखरता जा रहा है। उनकी एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट में नजर आती हैं। वो वेस्टर्न से लेकर इंडियन लुक में परफेक्ट नजर आती हैं। एक्ट्रेस ने छोटी उम्र में ही विज्ञापनों से एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी।

उन्होंने कई कंपनियों के एड में काम किया। इनमें केरल की फुटवियर कंपनी से लेकर करीब 50 बड़े ब्रांड शामिल हैं। फिर इनको टीवी शोज में भी काम मिलने लगा था। छोटे बच्चों के शोज में अमृता प्रकाश नजर आई थीं। वैसे अमृता की पहली फिल्म ‘विवाह’ नहीं थी। इन्होंने तो साल 2001 में ‘तुम बिन’ मूवी से फिल्मी करियर शुरू किया था।

साउथ फिल्म में भी कर चुकी हैं काम

‘तुम बिन’ फिल्म करने के बाद एक्ट्रेस को टीवी शो ऑफर होने लगे थे। इन्होंने फिर ‘क्या मस्ती क्या धूम’ नामक टीवी शो में काम किया। इसके साथ ही ‘हर घर कुछ कहता है’ टीवी शो में भी अमृता ने अपना हुनर दिखाया था। वैसे एक्ट्रेस सिर्फ हिन्दी ही नहीं बल्कि साउथ की फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखा चुकी हैं।

इन्होंने साल 2004 में मलयालम फिल्म में भी अभिनय किया था। इस फिल्म का नाम ‘Manjupoloru Penkutty’ था। इस फिल्म को बाद में तेलगू और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया गया था। इस फिल्म में अभिनय के लिए अमृता प्रकाश को स्टेट का नेशनल अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामित भी किया गया था।

Back to top button