बॉलीवुड

अरे! शादी के 3 महीने बाद ही पति की वजह से रोती नजर आईं मौनी रॉय, इस शो पर छलक पड़े आंसू

बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों डांस इंडिया डांस शो की शूटिंग में बिजी दिख रही है। इस शो में खास इवेंट प्लान किया गया है। इस बार शो को जज करने वालों के हमसफर को भी शो में बुलाया जाएगा। यानि जजों की पत्नियों या फिर पति को शो में विशेष आमंत्रण दिया जाएगा। ये शो का पांचवा सीजन है।

इस शो की शूटिंग चल रही है और अभिनेत्री मौनी रॉय भी शूटिंग कर रही हैं। हालांकि अचानक ही लोगों ने देखा कि वो शो पर रोती हुई नजर आईं। पता लगा कि उनके रोने की वजह उनके पति हैं लेकिन उनकी शादी को तो अभी बस 3 महीने ही हुए हैं। फिर अभी से वो क्यों परेशान हो गईं। आखिर ये माजरा क्या है, चलिए हम बताते हैं।

इस वजह से रोने लगीं अभिनेत्री

डीआईडी लिटिल मास्टर्स के सीजन 5 की शुरुआत होने जा रही है। पूरे देश से डांसिंग के टेलेंट की खोज इस शो के जरिए की जाएगी। ये शो दर्शकों के बीच काफी फेमस है। इस शो में इस बार अभिनेत्री मौनी रॉय भी नजर आने वाली हैं। शो की शूटिंग के वक्त सब हैरान रह गए जब मौनी रॉय रोती हुईं नजर आईं।

 

इस बार शों में जजों के पति और पत्नियों को भी बुलाये जाने का प्लान हुआ। ऐसे में दूसरे जजों के हमसफर तो आ गये लेकिन मौनी रॉय के पति नहीं आ सके। उन्होंने अपना प्यारा सा संदेश वाला वीडियो अपनी बीवी के लिए भेजा। इस वीडियो को देखकर अभिनेत्री इमोशनल हो गईं और रोने लग गईं।

जानें ऐसा क्या था वीडियो में

मौनी के पति सूरज ने इस वीडियो में पत्नी के लिए प्यारा सा मैसेज भेजा। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात कैसे हुई। सूरज ने बताया कि वो एक दोस्त की पार्टी में पहली बार मौनी से मिले थे। उनकी खूबसूरती को देखकर वो फिदा हो गए थे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अपना नंबर दिया और डेटिंग शुरू कर दी।

mouni roy

 

सूरज ने वीडियो में बताया है कि उन्होंने कैसे मौनी को प्रपोज किया था। उन्होंने मौनी के लिए सरप्राइज प्लान किया था। वो मौनी और दोस्तों के साथ वेकेशन पर गए थे। यहां पर उन्होंने मौनी के लिए एक गाना बजवाया। इसके बाद सनसेट का बैकड्रॉप लगवाकर एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज किया था।

मौनी ने भी बताया अपने दिल का हाल

पति के वीडियो को देखकर एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गईं। उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। उन्होंने बताया कि वो शादी से पहले काफी गुमसुम रहा करती थीं। सूरज ने भी उनको जीना सिखाया है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने ही मेरी सोच का दायरा बढ़ाने में मेरी मदद की और जिंदगी का सही रास्ता दिखाया।

Mouni Roy

मौनी का कहना है कि वो सूरज को सच्चा जीवनसाथी मानती हैं। अपनी जिन्दगी में उनको शामिल कर बहुत खुश महसूस करती हैं। मौनी का कहना है कि जीवन के असली जादू से उनको पति ने ही मिलवाया। शो में उनकी ऐसी इमोशनल बातें सुनकर वहां पर लोग काफी भावुक हो गए और सब उनकी तारीफ भी करने लगे।

Back to top button