बॉलीवुड

सोहेल खान के साथ हुमा कुरैशी का अफेयर…पत्नी सीमा से हुई थी नोक-झोंक! जानें क्या था पूरा सच

बॉलीवुड में एक और जोड़ी टूटने जा रही है। सबसे हैरानी की बात है कि एक बार फिर खान परिवार के ही बेटे का घर टूटने जा रहा है। अभिनेता सलमान खान के छोटो भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव एक दूसरे से तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आए थे। तब ये खबर सामने आई।

इस खबर को सुनने के बाद हर कोई हैरान है। उनके भाई अरबाज खान का भी मलाइका अरोड़ा के साथ तलाक हो गया था। जब से सोहेल खान के तलाक की खबरें आ रही हैं, अभिनेत्री हुमा कुरैशी का बयान भी वायरल हो रहा है। एक समय दोनों के अफेयर की खबरें बॉलीवुड में फैल गई थीं। जानिए दोनों के रिश्ते का सच क्या था।

sohail khan and seema khan

सोहेल और सीमा 24 साल बाद लेंगे तलाक

बॉलीवुड में इन दिनों सोहेल खान और सीमा के तलाक की खबरों की चर्चा हो रही है। दोनों ने 24 साल पहले एक दूसरे से शादी की थी। इनके दो बेटे हैं। अब इतने सालों बाद दोनों ने सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल चुके हैं। जल्द ही दोनों को डिवोर्स भी मिल जाएगा।

sohail khan and seema khan

सोहेल खान ने सीमा को भगाकर शादी की थी। अभिनेता चंकी पांडे की पार्टी में पहली बार दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया तो बात शादी तक पहुंच गई। सीमा के घरवाले सोहेल खान के साथ शादी के लिए राजी नहीं थे। ऐसे में सोहेल खान ने सीमा के साथ भागकर शादी कर ली थी।

हुमा कुरैशी से अफेयर की खबरें उड़ीं

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ सोहेल खान के अफेयर की खबरें एक समय बेहद आम हो गई थीं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों के बीच रिश्ता है। इन दोनों के बारे में तो यहां तक लिखा गया था कि पति सोहेल की हुमा के साथ नजदीकी उनकी पत्नी सीमा को बर्दाश्त नहीं हो रही है।

खबरों में ये भी दावा किया गया था कि हुमा कुरैशी और सीमा खान के बीच सोहेल को लेकर नोक-झोंक भी हो चुकी है। इस खबर को उस समय ज्यादा हवा मिली थी जब एक इवेंट में हुमा को सोहेल और सीमा ने नजरअंदाज कर दिया था। इसके बाद हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर आकर अपना बयान दिया था।

जानें हुमा कुरैशी ने क्या कहा था

खबरों में दावा किया जाने लगा था कि हुमा-सोहेल के अफेयर की वजह से ही सीमा और सोहेल के रिश्ते में खटास आई थी। हालांकि इसके बाद अभिनेत्री हुमा कुरैशी सोशल मीडिया पर आईं और उन्होंने सोहेल खान को अपने भाई जैसा बताकर किसी भी अफेयर की खबरों को सिरे से ही खारिज कर दिया था।

इतना ही नहीं उन्होंने सोहेल से अफेयर की खबरें फैलाने वालों की जमकर क्लास भी लगाई थी। उन्होंने ट्विट किया था और जमकर अपनी भड़ास निकाली थी। अभिनेत्री ने कहा था कि ऐसी अफवाहें फैलाने वालों को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि आप लोगों के पास कोई मोरेलिटी या एथिक्स नहीं हैं।

Back to top button
?>