बॉलीवुड

पड़ोसियों के साथ टॉयलेट शेयर करते थे विक्की कौशल, जानें गरीबी में दिन गुजारकर कैसे खुली किस्मत?

बॉलीवुड के कई ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने काफी संघर्ष के बाद अपना मुकाम हासिल किया है। आज उन हीरोज का डंका बजा करता है। इन एक्टर्स में एक नाम जरूर आता है वो है एक्टर विक्की कौशल का जिनका आज यानि 16 मई को जन्मदिन है। विक्की कौशल को सफलता ऐसे ही नहीं मिली, इसके लिए उनको काफी मेहनत करनी पड़ी।

vicky kaushal

एक समय तो इनके परिवार की हालत ऐसी थी कि पूरी फैमिली चॉल में रहा करती थी। विक्की कौशल और उनके परिवार को पड़ोसियों से टॉयलेट शेयर करना पड़ता था। गरीबी में दिन गुजारने वाले विक्की का सपना बहुत बड़ा था। आइए जानें आखिर चॉल से निकलकर उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कामयाबी कैसे पाई।

34वां जन्मदिन मना रहे हैं विक्की कौशल

विक्की कौशल बॉलीवुड के सफल अभिनेता माने जाते हैं। वो आज यानि 16 मई को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म साल 1988 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम शाम कौशल और माता का नाम वीना कौशल है। विक्की ने आज भले ही बॉलीवुड में पहचान बना ली हो लेकिन उन्होंने बहुत गरीबी देखी है।

बॉलीवुड एक्टर के पिता शाम कौशल भी सफल एक्शन डायरेक्टर हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब वो पाई-पाई के मोहताज थे। पूरे परिवार की आर्थिक हालत इतनी खराब थी कि वे लोग एक छोटी सी चॉल में रहा करते थे। यहां पर उनको पड़ोसियों के साथ टॉयलेट तक शेयर करना पड़ता था।

घर चलाने के लिए करते थे नौकरी

विक्की कौशल भी अपने परिवार की गरीबी दूर करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने पढ़ाई खत्म करने के बाद एक कंपनी में जॉब करनी शुरू कर दी थी। घर में पैसों की मदद मिलने से परिवार भी खुश रहने लगा था। विक्की का सपना हमेशा से एक्टर बनने का था। ऐसे में उन्होंने एक बार अपने पिता से इस बारे में बताया था।

vicky kaushal

उनके पिता ने बेटे की बात को गंभीरता से लिया था। शाम कौशल ने उनसे कहा था कि वो फिल्म अपने दम पर हासिल करें। इसके लिए वो पिता के नाम का इस्तेमाल नहीं करें। विक्की ने भी पिता का बात को ध्यान रखा और बॉलीवुड में रोल पाने के लिए स्ट्रगल करने लगे। इसके बाद उनकी किस्मत पहली फिल्म से ही चमक गई।

उरी फिल्म से बॉलीवुड में छाए, कैटरीना से की शादी

विक्की कौशल ने बॉलीवुड में फिल्म मसान से पहला कदम रखा था। इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहा गया था। हालांकि उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ रही। फिल्म सुपरहिट रही और उनके करियर का ग्राफ अचानक से बहुत ऊपर चला गया। फिर तो उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई।

 

एक्टर ने रमन राघव, लस्ट स्टोरीज, राजी और फिल्म ‘सरदार उधम’ में भी अभिनय से अपना हुनर दिखाया। फिल्म करते-करते ही उन्होंने घर भी बसा लिया। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को उनसे प्यार हो गया। दोनों ने पिछले साल दिसंबर के महीने में शादी कर ली। अब दोनों सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज डालते रहते हैं। विक्की की फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं विदेशों में भी है।

Back to top button
?>