बॉलीवुड

सुभाष घई ने कुंवारी माधुरी से क्यों साइन करवाया था ‘नो प्रेग्नेंसी क्लॉज’…दिलचस्प है किस्सा

हिन्दी फिल्मों की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का आज यानि 15 मई को जन्मदिन है। उनके फैन्स सोशल मीडिया पर उनको खूब बधाइयां दे रहे हैं। अपनी पसंदीदा हीरोइन के लंबे और सेहतमंद जीवन की कामना फैन्स कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों से खूब नाम कमाया।

madhuri dixit

जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे वो ज्यादा ही ग्रेसफुल दिखने लगी हैं। उनके जन्मदिन पर लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। क्या आपको पता है कि जब वो कुंवारी थी तभी एक फिल्म के लिए उनको नो प्रेग्नेंसी क्लॉज साइन करना पड़ गया था। चलिए इस दिलचस्प किस्से को हम बताते हैं।

55वां जन्मदिन मना रही हैं माधुरी

माधुरी दीक्षित अपनी खूबसूरती के साथ ही एक्टिंग के दम पर लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। उनका जन्म मुंबई में 15 मई 1967 को हुआ था। हालांकि उनके फिगर और चेहरे को देखकर उनकी उम्र का पता लगाना बहुत कठिन काम हो जाता है। उन्होंने फिल्मी पर्दे पर कई हिट फिल्में दीं और टॉप एक्ट्रेस बन गईं।

अबोध फिल्म से करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्में दीं। इनमें तेजाब, राम लखन, बेटा, साजन, खलनायक, हम आपके हैं कौन, देवदास से लेकर दिल तो पागल है जैसी फिल्में हैं। अपनी एक्टिंग के साथ ही वो डांस से भी लोगों को दीवाना बना लेती थीं। उनका ‘एक दो तीन’ गाना तो आज भी लोगों की जुबान पर रहता है।

जानें क्यों साइन करना पड़ा था क्लॉज

माधुरी दीक्षित को डायरेक्टर सुभाष घई की खोज माना जाता है। उन्होंने पहली बार कश्मीर में माधुरी को देखा था और अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दे दिया था। हालांकि उनकी फिल्म खलनायक में हीरोइन बनने के लिए माधुरी को ‘नो प्रेग्नेंसी क्लॉज’ साइन करना पड़ा था। माधुरी ने इस क्लॉज को साइन किया था।

sanjay dutt and madhuri dixit love story

असल में उन दिनों माधुरी और संजय दत्त का जबरदस्त अफेयर चल रहा था। दोनों कई फिल्मों में काम कर चुके थे। ऐसे में सुभाष घई को दोनों की नजदीकियों से डर लगने लगा था कि कहीं माधुरी प्रेग्नेंट न हो जाएं और बीच में ही उनकी फिल्म को रोकना पड़े। इस वजह से उन्होंने क्लॉज साइन करवाकर ही फिल्म की शूटिंग शुरू की थी।

अमेरिका के डॉक्टर से कर ली थी शादी

माधुरी दीक्षित इस तरह का अजीबो गरीब क्लॉज साइन करने वाली पहली और आखिरी अभिनेत्री हैं। इससे पहले किसी भी डायरेक्टर ने ऐसा कोई क्लॉज नहीं बनवाया था। सुभाष की ये फिल्म बड़े पर्दे पर आई और सुपरहिट साबित हुई। संजय और माधुरी ने इसके अलावा भी साजन और महात्मा जैसी फिल्मों में काम किया था।

madhuri dixit

माधुरी दीक्षित ने संजय दत्त से अफेयर खत्म होने के बाद अमेरिका के डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली थी। वो इस समय दो बेटों की मां हैं और परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। वो अब भी कभी-कभी फिल्मों में नजर आती हैं। वहीं टीवी पर भी डांस शो में भी वो अक्सर जज बनकर दिखाई देती हैं।

Back to top button