समाचार

क्रिकेटर Andrew Symonds का निधन, 46 साल में इस वजह से हुई मौत, ‘बिग बॉस’ में भी आए थे नजर

क्रिकेट जगत में शनिवार रात से शोक की लहर दौड़ गई है। मशहूर क्रिकेटर रहे Andrew Symonds का निधन हो गया। वो ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी शोक में डूब गए हैं। इतनी कम उम्र में उनकी मौत से सब हैरान हो गए हैं।

Andrew Symonds अपने लंबे बालों और बेबाक अंदाज के लिए लोगों के बीच काफी फेमस हुआ करते थे। उनका बॉलीवुड और भारत से भी गहरा लगाव था। वो भारतीय टीवी शो बिग बॉस का भी हिस्सा बन चुके थे। बॉलीवुड की अभिनेत्री सनी लियोनी से भी उनकी दोस्ती थी। आखिर किस वजह से 46 साल में उनकी मौत हो गई।

इस वजह से हो गया पूर्व क्रिकेटर का निधन

Andrew Symonds का निधन शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में हो गया। उनकी कार टाउन्सविले में काफी तेज रफ्तार से जा रही थी। अचानक ही कार पलट गई। हादसा साढ़े 10 बजे के लगभग हर्वे रेंड में हुआ। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने पूर्व क्रिकेटर को बचाने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उनके फैन्स हैरान हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने इस खबर को बहुत दर्दनाक बताया है।

1998 में खेला था पहला इंटरनेशनल मैच

एंड्यू ने बहुत कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। 9 जून 1975 को जन्मे इस खिलाड़ी ने 23 साल की उम्र में यानि 1998 में ही इंटरनेशनल करियर शुरू कर दिया था। पहला ही वन डे मैच उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। इसके बाद पहला टेस्ट मैच वो श्रीलंका से खेलकर चर्चा में आए थे।

उनका क्रिकेट करियर कुल 11 साल का रहा। साल 2009 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वो काफी आक्रामक बैट्समैन हुआ करते थे। कई बार ऐसा हुआ जब उनके दम पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने विजय हासिल की थी। वो बॉलिंग भी किया करते थे और साल 2003 व 2007 के विश्व कप मैचों में उन्होंने टीम के लिए काफी मदद की थी।

बिग बॉस में आए थे नजर, बने थे गब्बर सिंह

एंड्यू का भारत से भी गहरा नाता रहा। वो इंडियन शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने इस शो के पांचवे सीजन में घर में एंट्री की थी। इस दौरान उनके कई फैन्स भी बन गए थे। वो 67वें दिन घर में आए थे और करीब 2 सप्ताह तक उन्होंने घर में ही समय बिताया था। इस दौरान उनकी दोस्ती सनी लियोनी से हो गई थी।

एंड्रयू ने इसी शो में गब्बर सिंह का भी रोल किया था। शो में एक टास्क में शोले के किरदार दिए गए थे। इसमें पूर्व क्रिकेटर ने गब्बर सिंह का रोल किया था। उनका रोल काफी फेमस भी हो गया था। पूर्व क्रिकेटर ने कहा था कि वो शो में सनी के साथ खूब मस्ती करना चाहते हैं। वो बिग बॉस में प्रतिभागियों को क्रिकेट भी सिखाया करते थे।

Back to top button