दिलचस्प

दूल्हे राजा को बारात से ही अचानक ले जाना पड़ा अस्पताल, वजह पता लगते ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी

इन दिनों शादी-ब्याह के मुहूर्त हैं। ऐसे में कुंवारे लोग अपनी-अपनी जोड़ियां बनाकर शादी कर रहे हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जिनको अब भी अपनी दुल्हन की तलाश है। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनको दुल्हन तो मिल गई लेकिन अपनी हरकतों की वजह से अपने पैरों में ही कुल्हाड़ी मार ली। कुछ ऐसा ही मामला यूपी से सामने आया है।

यूपी के महाराजगंज में एक युवक को उसकी हरकतों की वजह से कुंवारा ही रहना पड़ गया। उसको दुल्हन भी मिल गई थी। बारात भी मंडप पर पहुंचने वाली थी। इसके बाद युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर ऐसी हरकत की जिसका पता लगते ही दुल्हन ने शादी से साफ मना कर दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

निचलौल इलाके की है घटना

ये घटना यूपी के महाराजगंज से सामने आई है। यहां निचलौल इलाके में एक गांव में बारात आने वाली थी। घराती सब तैयारी में जुटे हुए थे कि बारात आए और वो सबका आदर सत्कार करें। लड़की पक्ष के लोग एक पैर में खड़े होकर सारी तैयारियां कर रहे थे। कोई भी कोर कसर न रह जाए, इसके लिए पूरा ध्यान रखा जा रहा था।

गांव से ही मोबाइल के जरिए बारात का भी पता लगाया जा रहा था। बार-बार पूछा जा रहा था कि बारात कहां पहुंची है। वहीं दूसरी ओर लड़के पक्ष ने जानकारी दे दी थी कि बारात निकल चुकी है। बारात जल्द ही शादी समारोह में पहुंचने वाली थी। ऐसे में फूल माला लेकर सब बारात के इंतजार में खड़े भी हो गए थे।

बारात हुई लेट तो मिली दूल्हे के बीमार होने की खबर

काफी देर तक घराती लोग बारात का इंतजार करते रहे। जब बारात काफी लेट होने लगी तब लड़की पक्ष के लोगों को चिंता होने लगी। उनके हिसाब से दूल्हे को अब तक शादी समारोह में पहुंच जाना चाहिए था। किसी गड़बड़ी की आशंका की वजह से लड़के पक्ष को फोन किया गया और देरी की वजह पूछी गई।

लड़के वालों ने तब देरी की वजह बताई जिसके बाद लड़की पक्ष के लोग सकते में आ गए। उन लोगों ने बताया कि दूल्हे की अचानक से तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे फौरन ही बारात से अस्पताल ले जाना पड़ा। इतना सुनते ही लड़की वाले भी दूल्हे का फौरन हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंच गए।

जानें दुल्हन ने क्यों किया शादी से इनकार

जब लड़की पक्ष वाले वहां पहुंचे तो बीमार होने का कारण पूछने लगे। पहले तो वर पक्ष के लोग उनसे वजह छिपाते रहे। बाद में उनको असली वजह पता ली। दरअसल दूल्हा शराबी था। उसने बारात में ही अपने दोस्तों के साथ इतनी शराब पी ली थी कि उसकी तबीयत ही बिगड़ गई। उसको निचलौल सीएचसी में भर्ती करवाना पड़ गया।

लड़की वाले सच जानकर घर पहुंचे और जब दुल्हन को भी वजह पता लगी तो वो हैरान हो गई। गुस्से में आकर दुल्हन ने शराबी लड़के से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद तो वहां हड़कंप मच गया। बात न बनती देख वर पक्ष को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा। मामला अब तक पुलिस में नहीं पहुंचा है।

Back to top button