बॉलीवुड

जैसे ही बचपन के दोस्त की शादी में पहुंचे KGF स्टार यश, दूल्हे को छोड़ उनको देखने उमड़ पड़े लोग

कहते हैं अगर कोई इंसान सफल हो जाए तो उसके ऊपर सफलता का नशा नहीं चढ़ना चाहिए। वैसे ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि कोई सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा हो लेकिन जमीन पर उसके पैर जमे रहें। हालांकि बात जब केजीएफ स्टार यश की हो रही हो तो उनके बारे में ऐसा कहना आसान है।

एक्टर यश भले ही कितने सफल क्यों न हो गए हों, वो अपने रिश्तों और दोस्ती को नहीं भूले हैं। इसका सबूत है वो अपने बचपन के दोस्त की शादी में सादगी से पहुंचे। उनको देखते ही पूरी बारात में खलबली मच गई। शादी समारोह में उनके आने से लोग काफी उत्साहित नजर आए। उनकी फोटोज भी वायरल हो गई हैं।

पैन इंडिया स्टार बन गए हैं यश

अभिनेता यश वैसे तो कन्नड़ अभिनेता हैं। फिर भी उनकी केजीएफ 2 ने सफलता की वो इबारत लिख दी है जिससे वो पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। उनके चाहने वाले सिर्फ कन्नड़ या साउथ में ही नहीं बल्कि हिन्दी भाषी राज्यों में भी वो खूब मशहूर हो गए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त हो चुकी है।

सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें सामने आती रहती हैं। फिल्म में उनकी छवि से अलग वो एक साधारण इंसान की तरह नजर आते हैं। गरीब परिवार में जन्मे यश सादगी से ही लाइफ जीते नजर आते हैं। उनके बच्चे के साथ उनकी जमीन पर बैठकर केले के पत्ते पर खाना खाने वाली फोटो भी खूब वायरल हुई थी।

दोस्त को नहीं भूले, पहुंचे शादी में

सफलता मिलने के बाद भी यश अपने बचपन के दोस्त को नहीं भूले। उनके दोस्त की मैसूर में शादी थी। उनको दोस्त ने निमंत्रण दिया तो अपनी शूटिंग से समय निकालकर वो उसकी शादी में पहुंच गए। वहां वो अपनी पत्नी राधिका के साथ आए थे। दोनों ही सादगी से समारोह में शामिल होने मैसूर पहुंचे थे।

जैसे ही एक्टर शादी में पहुंचे, उनको देखते ही लोग चौंक गए। एक्टर को अपने बीच पाकर वहां भीड़ इकट्ठा होने लगी। हर कोई अपने पसंदीदा एक्टर के साथ फोटो खिंचवाना चाह रहा था। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग दूल्हे को भूलकर उनके पास मंडराने लगे। जब तक वो वहां रुके, लोग उनको घेरे रहे।

सादगी में भी लग रहे थे हैंडसम

एक्टर यश अपनी पत्नी के साथ वहां बड़ी सादगी के साथ पहुंचे थे। फिर भी वो काफी हैंडसम लग रहे थे। उनके लुक की बात करें तो एक्टर ने ब्लैक कुर्ता और सफेद पजामा पहना हुआ था। बालों को भी उन्होंने संवारा हुआ था। दूसरी ओर उनकी पत्नी राधिका ने भूरे रंग का सूट पहन रखा था। दोनों काफी सुंदर नजर आ रहे थे।

केजीएफ चैप्टर 2′ ने अपार सफलता पाई है। मूवी ने बहुत अच्छा बिजनेस किया है। इसके बाद अब इस मूवी के तीसरे पार्ट की भी चर्चा होने लगी है। फैन्स भी चाहते हैं कि जल्द ही फिल्म का तीसरा पार्ट भी बने। वैसे मेकर्स ने भी इस बारे में सीरियस बातचीत शुरू कर दी है। उम्मीद है कि दर्शकों को केजीएफ 3 भी सिनेमाघरों में देखने को मिल जाएगी।

Back to top button