बॉलीवुड

पाकिस्तान में है सोनाक्षी सिन्हा की डुप्लीकेट, देखकर असली एक्ट्रेस को पहचानना ही मुश्किल

आपने अक्सर सुना होगा कि इस दुनिया में हर इंसान के 7 डुप्लीकेट होते हैं। यानि एक जैसी शक्ल के इस दुनिया में 7 लोग मिलते हैं। अब वो किस देश में रहते हैं और कब दिखते हैं, ये कहना तो मुश्किल है। हां बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की एक डुप्लीकेट जरूर दिख गई है। वो पाकिस्तान में रहती है।

sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा से पाकिस्तान में रहने वाली लड़की का चेहरा इतना मिलता है कि असली वाली को पहचानना ही कठिन हो जाएगा। सोशल मीडिया पर पड़ोसी देश की उस लड़की की फोटो भी वायरल हो रही है। लोग तो उसी को असली सोनाक्षी समझ ले रहे हैं। चलिए हम आपको दिखाते हैं वो लड़की कौन है।

अलिश्बा लेघारी है सोनाक्षी की हमशक्ल का नाम

इन दिनों एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। ये तस्वीर है तो पाकिस्तान में रहने वाली एक लड़की की, लेकिन लोग उसको पहली नजर में सोनाक्षी सिन्हा ही समझ रहे हैं। ये तस्वीर अलिश्बा लेघारी नाम की युवती की है। वो पड़ोसी देश में रहती है लेकिन लुक्स उसके एकदम सोनाक्षी सिन्हा जैसे ही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alishba leghari (@alishbae___)


अलिश्बा लेघारी को पहली ही नजर में जो देखता है वो असली सोनाक्षी और उनमें अंतर ही नहीं कर पाता है। हूबहू सोनाक्षी जैसा फेसकट, उनकी जैसी नाक और आंखें अलिश्बा की हैं। जब तक आप दोनों की फोटो को गौर से न देखें, आप भी असली और नकली सोनाक्षी में अंतर नहीं कर पाएंगे।

सोशल मीडिया पर फेमस हैं अलिश्बा लेघारी

ऐसा नहीं है कि अलिश्बा को कोई पहचानता नहीं है। वो भी सोनाक्षी की तरह काफी मशहूर हैं। ये अलग बात है कि वो बॉलीवुड में नहीं हैं। फिर भी पाकिस्तान में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उनकी पोस्ट आते ही फैन्स के बीच वायरल हो जाती है। उनके चाहने वालों की तादाद भी अच्छी खासी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alishba leghari (@alishbae___)


अलिश्बा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी नई-नई तस्वीरें भी फैन्स के बीच शेयर किया करती हैं। उनको लोग सोनाक्षी की हमशक्ल पुकारते हैं। जब उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो भारत में यूजर्स भी एक बार उनको देखकर चकरा गए। उनको लग ही नहीं रहा था कि ये सोनाक्षी नहीं हैं।

हुमा के साथ नजर आएंगी सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा अपने फैन्स के बीच किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। कभी सलमान खान के साथ उनकी शादी की अफवाह उड़ने लगती है तो कभी उनकी सगाई की खबरें आने लगती हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी बॉलीवुड में बड़ा नाम रखती हैं। वो फिलहाल अपनी नई फिल्म के लिए चर्चा में हैं।

सोनाक्षी अब हुमा कुरैशी के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम ‘डबल एक्सेल’ है। इस फिल्म का उनके फैन्स को काफी समय से इंतजार है। वहीं वो एक वेब सीरीज में भी काम कर रही हैं। इसका नाम ‘फॉलन’ है। इस वेब सीरीज के जरिए पहली बार सोनाक्षी ओटीटी में नजर आने जा रही हैं।

Back to top button