बॉलीवुड

अपनी पोस्ट में ऋतिक रोशन को ये क्या बोल बैठीं सबा कमर? दोनों के बीच अफेयर हो गया कन्फर्म!

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं। उनके बारे में हर बात उनके फैन्स जानना चाहते हैं। इसीलिए फैन्स एक्टर के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नजर रखते हैं। उनसे जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए लोग दीवानों की तरह उनके अकाउंट को देखते रहते हैं।

saba azad

एक्टर का तलाक हो चुका है, ये बात तो सबको पता है। फिर भी अभिनेता इन दिनों सबा आजाद के साथ काफी घूमते नजर आते हैं। अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। हालांकि सबा ने अचानक ही ऋतिक रोशन से ऐसा कुछ बोल दिया है जिसने दोनों के अफेयर को कन्फर्म कर दिया है।

सुजैन और ऋतिक का हो चुका है तलाक

अपनी पहली ही फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाले ऋतिक रोशन कई सफल फिल्में दे चुके हैं। उनकी कृष मूवी के तो कई पार्ट बन चुके हैं। वो इस समय बॉलीवुड में सुपर स्टार का रुतबा रखते हैं। उनके निजी जीवन की बात करें तो सुजैन खान के साथ उन्होंने शादी की थी।

hrithik roshan and sussanne marriage

दोनों की शादी साल 2000 में हुई थी। एक्टर शादी से पहले ही सुजैन को डेट करते आ रहे थे। दोनों का साथ करीब 14 साल तक चला। इसके बाद इनके अलग होने की खबरें आने लगीं। आखिरकार साल 2014 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक लेकर अपनी-अपनी राहें अलग कर लीं। इनके अलगाव से फैन्स के दिल भी टूट गए थे।

सबा के साथ दिखने लगे ऋतिक

ऋतिक रोशन तलाक के बाद अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए। इस बीच वो एक लड़की के साथ काफी नजर आने लगे। उनका नाम सबा आजाद है। सबा 31 साल की एक्ट्रेस हैं और दिल्ली में जन्मी हैं। वो थियेटर डायरेक्टर व म्यूजिशियन भी हैं। सबा बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने दो फिल्में की हैं।

दिल कबड्डी और मुझसे फ्रेंड्सशिप करोगे जैसे मूवी में वो अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी है। सबा और ऋतिक अक्सर साथ दिख जाते हैं। ऐसे में सब उनको ऋतिक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बुलाने लगे हैं। हालांकि दोनों ने अब तक मीडिया में अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया है। दोनों एक दूसरे को बस अच्छे दोस्त ही कहते हैं।

जानें सबा ने क्या बोला जिसने अफेयर किया कन्फर्म

हाल ही में एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन की प्रतिक्रिया पर अपना जवाब दिया था। इसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया कि लोगों को दोनों के बीच अफेयर कन्फर्म हो गया। सबा ने गुरुवार को इंस्टा पर एक फोटो डाली थी। इसमें उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में अनाउंसमेंट की थी। इसी पर एक्टर ने प्रतिक्रिया दी थी।

ऋतिक रोशन ने सबा की पोस्ट पर ‘hehe you gonna kill this’ लिखा। उनकी प्रतिक्रिया पर सबा ने लिख दिया ‘mon amour’। इसका मतलब माई लव होता है। पहली बार उन्होंने ऋतिक को माई लव कहकर संबोधित किया है। इसी के बाद से दोनों का अफेयर ऑफिशियल होने की बात हो रही है। ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन पहले ही अर्सलान गोनी संग रिश्ता ऑफिशियल कर चुकी हैं।

Back to top button