बॉलीवुड

24 साल पुरानी शादी तोड़ने कोर्ट पहुंचे सोहेल खान, सीमा सचदेव के साथ भागकर किया था निकाह

बॉलीवुड में जोड़ियां बनने और टूटने का सिलसिला चलता ही रहता है। अब एक और जोड़ी टूटने जा रही है। ये जोड़ी खान परिवार से है। सलमान खान के भाई अरबाज खान ने तो पहले ही मलाइका अरोड़ा से तलाक ले लिया था। अब इस लिस्ट में सबसे छोटे भाई सोहेल खान का नाम भी आ गया है। वो भी पत्नी से अलग होने जा रहे हैं।

 

बॉलीवुड हीरो सोहेल खान अब अपनी पत्नी सीमा सचदेव से राहें अलग करने जा रहे हैं। दोनों के बीच तलाक होने जा रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब दोनों फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आए। दोनों के अलगाव की खबर आते ही इनके फैन्स भी हैरान हो गए हैं। हालांकि दोनों की ओर से अब तक कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।

24 साल पहले भागकर की थी शादी

सोहेल खान और सीमा सचदेव का रिश्ता ढाई दशक पुराना है। दोनों की शादी को 24 साल का वक्त हो गया है। सोहेल ने सीमा से भागकर शादी कर ली थी। कहते हैं कि दोनों के बीच प्यार उस वक्त परवान चढ़ा था जब चंकी पांडे की सगाई थी। दोनों इस सगाई में मौजूद थे और पहली ही नजर में सीमा से सोहेल को मोहब्बत हो गई थी।

sohail khan and seema khan

दोनों ने दोस्ती और प्यार के बाद शादी का फैसला किया। हालांकि सीमा के परिवार वाले इस शादी के सख्त खिलाफ थे। वो सोहेल को अपना दामाद नहीं बनाना चाहते थे। फिर भी सोहेल ने सीमा का पीछा नहीं छोड़ा। वो उनके प्यार में इस कदर पड़ गए थे कि सीमा को लेकर भाग गए थे। भागकर ही दोनों ने शादी कर ली थी।

2017 में भी उड़ी थी तलाक की खबर

दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी। सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ जिस दिन रिलीज हुई थी, इसी दिन दोनों ने शादी कर ली थी। इनके दो बच्चे हैं जिनके नाम योहान और निर्वाण हैं। दोनों शुक्रवार को पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी देने आए हुए थे। वैसे दंपति के बीच कई सालों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था।

seema khan and sohail khan

इससे पहले भी 5 साल पहले दोनों के रिश्ते खराब होने और तलाक की खबर आ चुकी है। खबरों के मुताबिक दोनों अलग-अलग रह रहे हैं और कई साल से इनके रिश्ते अच्छे नहीं थे। एक शो में सीमा को ये कहते हुए पाया गया था कि जब आप ज्यादा बड़े हो जाते हैं तो रिश्ते भी टूटने लगते हैं और अलग दिशाओं में चले जाते हैं।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज का भी हो गया तलाक

खान परिवार में ये कोई पहला तलाक नहीं है। इससे पहले भी सोहेल के भाई अरबाज खान अपनी पत्नी मलाइका अरोड़ा से तलाक ले चुके हैं। उनके तलाक की खबरें भी काफी वायरल हुई थीं। हालांकि दोनों ही अपने अलगाव को छिपाया करते थे। फिर अचानक एक दिन दोनों ने डिवोर्स की घोषणा कर दी थी।

अपने ही भाई की राह पर अब सोहेल खान भी चलते हुए नजर आ रहे हैं। खबरें हैं कि सीमा और सोहेल सिर्फ बच्चों की वजह से शादी के रिश्ते में बंधे हुए थे। अब दोनों ने अपनी राह अलग करने का फैसला कर लिया है।

Back to top button