Viralबॉलीवुड

आलिया भट्ट के साथ पैराग्लाइडिंग करता दिखा ‘लैंड करा दे’ वाला लड़का, फिर बोला-500 रुपये ले लो…

सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो वायरल हो जाता है। शर्त बस इतनी है कि नेटिजन्स को उस वीडियो में कुछ क्लिक कर जाए। एक बार वीडियो वायरल हो गया तो लोगों की किस्मत बदल जाती है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि वीडियो बनाने वाले को खुद भी पता नहीं होता कि उनकी क्लिप इतनी पॉपुलर हो जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vipin Sahu (@vipinkumar__official)


कुछ ऐसा ही हुआ था एक युवक के साथ जो पैराग्लाइडिंग करने गया था। वहां वो आसमान में डर के मारे इतना कुछ बोल गया कि इंटरनेट पर आते ही उसका वीडियो वायरल हो गया। उसका नाम ही ‘लैंड करा दे’ वाला लड़का पड़ गया। अचानक वो लड़का अब आलिया भट्ट के साथ पैराग्लाइडिंग करते हुए नजर आ रहा है। आखिर मामला क्या है।

2019 में वायरल हुआ था पैराग्लाइडिंग वीडियो

विपिन शर्मा ही वो युवक हैं जो ‘लैंड करा दे’ वाले लड़के के रूप में मशहूर हो गए थे। वो एडवेंचर पसंद करते हैं। इसी वजह से जीवन में एक बार पैराग्लाइडिंग करने की सोचने लगे। उन्होंने हिम्मत करके ट्रेनर के साथ हवा से छलांग भी लगा दी। हालांकि इसके बाद जब वो बीच आसमान में पहुंचे तो हिम्मत टूट गई।

इसके बाद जो हुआ वो पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया था। वो खुद को कोसते जा रहे थे कि उन्होंने ऐसा काम करने की क्यों सोची। वो इतने डर गए थे कि ट्रेनर को किसी भी कीमत पर बस लैंड कराने के लिए बोले जा रहे थे। हालांकि बाद में वो सुरक्षित नीचे उतर गए थे लेकिन उनकी जान हलक में ही अटकी हुई थी।

आलिया भट्ट के साथ आए नजर

अचानक से एक बार फिर विपिन शर्मा चर्चा में आ गए हैं। इस बार वो आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं। पैराग्लाइडिंग करते हुए दोनों साथ दिख रहे हैं। इस वीडियो में भी वो काफी डरे हुए नजर आ रहे हैं। इस बार उनकी फ्लाइंग इंसट्रक्टर एक्ट्रेस आलिया भट्ट बनी हुई हैं। वो काफी गंभीर नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vipin Sahu (@vipinkumar__official)


असल में ये हकीकत नहीं बल्कि एक चॉकलेट कंपनी के लिए वीडियो शूट हुआ है। इसमें आलिया भट्ट के साथ शूट हुए वीडियो को उन्होंने खुद ही अपने इंस्टा पर पोस्ट किया है। सबसे खास बात है कि वो अपनी उन्हीं लाइनों को आलिया भट्ट के साथ भी दोहरा रहे हैं जो उन्होंने साल 2019 में कही थीं।

आलिया के साथ शूट करने पर गर्व

विपिन शर्मा का जब वीडियो वायरल हुआ था, तब उनका काफी मजाक भी उड़ाया गया था। लोगों ने कहा था कि महीने भर बाद इस मीम को सब भूल जाएंगे। ऐसे लोगों के लिए ही विपिन ने वीडियो शेयर किया। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि कौन कहता है कि मीम ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच सकता है।

विपिन ने लिखा कि मैं इन बकवास बातों को आज गलत साबित कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं आज एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ वीडियो शूट कर रहा हूं। विपिन और आलिया की वीडियो को लोग खूब लाइक कर रहे हैं। वीडियो में आलिया ही नहीं बल्कि विपिन की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है।

Back to top button