बॉलीवुड

‘घर में झाड़ू-पोछा कर दूंगी, मुझे बहू बना लो..’ जब कार्तिक आर्यन की मां को मैसेज करने लगी फैन

बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसे हीरोज हैं जिन्होंने कम समय में ही अच्छा नाम कमा लिया है। इनकी फैन फॉलोइंग भी लाखों नहीं करोड़ों में हो गई हैं। इन एक्टर्स की लिस्ट में अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम जरूर सामने आता है। कार्तिक ने अपनी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है।

kartik aaryan

हिन्दी सिनेमा का सबसे लंबा डायलॉग बोलने का रिकॉर्ड बना चुके कार्तिक फैन्स के बीच काफी फेमस हैं। खासकर लड़कियां तो इनकी दीवानी हो चुकी हैं। एक फैन तो इनसे शादी करने के लिए एक्टर की मां को परेशान करने लगी थी। आइए जानें वो मजेदार किस्सा जो एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुद शेयर किया था।

भूलभुलैया 2 में आने वाले हैं नजर

कार्तिक आर्यन अपने लुक्स और एक्टिंग की वजह से लोगों को दीवाना बना चुके हैं। उनकी एक नई फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। ये फिल्म भूलभुलैया 2 है। इस मूवी में कार्तिक लीड रोल में नजर आएंगे। हॉरर कॉमेडी इस फिल्म के पहले भाग में अक्षय कुमार ने लीड रोल किया था।

एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। वो अलग अलग शो में मूवी की पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म में तब्बू, कियारा आडवाणी, अंगद बेदी, संजय मिश्रा के साथ परेश रावल भी नजर आएंगे। 20 मई को ये फिल्म दर्शकों के मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

जानें फैन से जुड़ा मजेदार किस्सा

कार्तिक आर्यन ने फिल्म प्रमोशन के दौरान हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने अपने फैन्स का शुक्रिया तो किया लेकिन एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। इंटरव्यू में उनसे पीछा करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपनी फैन के बारे में जिक्र किया जो उनको लेकर दीवानी हो गई थी।

एक्टर ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी एक फैन उनको छोड़कर उनकी मां को परेशान करने लगी थी। वो फैन कार्तिक की इस हद तक दीवानी हो गई थी कि उनकी मां को इंस्टाग्राम पर मैसेज करने लगी थी। वो कहती थी मैं आपके घर में झाड़ू पोछा भी कर दूंगी, बस मुझे अपने घर की बहू बना लो। कार्तिक की मां डॉक्टर हैं।

प्यार का पंचनामा से शुरू किया था करियर

कार्तिक आर्यन ने शुरू से एक्टर बनने का ख्वाब नहीं देखा था। वो तो एक सामान्य से डॉक्टर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके माता पिता दोनों ही चिकित्सक हैं। उनकी बहन भी डॉक्टर हैं। मध्य प्रदेश के निवासी अभिनेता ने इंजीनियरिंग की है। हालांकि एक ऑडिशन में किस्मत से सलेक्ट होने के बाद ये फिल्मों में आ गए। इसके बाद कार्तिक एक्टिंग की दुनिया में छा गए।

kartik aaryan

इनके करियर की बात करें तो ‘प्यार का पंचनामा’ मूवी से इन्होंने अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म में 5 मिनट लंबा डायलॉग एक सांस में बोलने की वजह से कार्तिक फेमस हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कई अच्छी फिल्मों में काम किया। अब वो बॉलीवुड में अपने लिए अलग जगह बना चुके हैं। कार्तिक आर्यन फिलहाल सिंगल हैं। फिर भी उनके नाम हीरोइनों से जुड़ते ही रहते हैं।

Back to top button