बॉलीवुड

हीरोइन नहीं नर्स बनना चाहती थीं सनी लियोनी, गरीबी ने बना दिया था एडल्ट फिल्मों की स्टार

हिन्दी फिल्मों में दूसरे देशों से आए कई कलाकारों ने खूब नाम और पहचान कमाई है। वो बॉलीवुड के रंग में ही रंग गए और मुंबई में ही रहना भी शुरू कर दिया। इनमें से एक हैं एक्ट्रेस सनी लियोनी जो फिल्म जगत का जाना माना नाम हैं। मूवीज के गाने हों या फिल्में, हीरोइन सनी हर जगह नजर आ ही जाती हैं।

sunny leone

आज यानि 13 मई को सनी लियोनी का जन्मदिन है। इस अवसर पर उनसे जुड़ी कुछ बातें हम आपको बताते हैं। क्या आपको पता है कि सनी कभी हीरोइन बनना ही नहीं चाहती थीं। वो तो अस्पताल में नर्स बनकर लोगों की सेवा करने का सपना देखा करती थीं। हालांकि किस्मत ने उनको एडल्ट फिल्मों की स्टार बना दिया।

कनाडा में पैदा हुई हैं सनी लियोनी

बॉलीवुड में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी भारतीय मूल की हैं लेकिन वो विदेश में पैदा हुई हैं। उनका जन्म कनाडा में 13 मई 1981 को हुआ था। वो आज अपना 41वां जन्म दिवस मना रही हैं। उनके फैन्स भले ही एक्ट्रेस को सनी के नाम से जानते हैं लेकिन ये उनका असली नाम नहीं है।

सनी लियोनी का असली नाम तो करनजीत कौर है। उन्होंने अपना ये नाम बदलकर सनी रख लिया था। सनी अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड पर राज करती हैं। सनी टीवी में भी खूब नजर आई हैं। उन्होंने बिग बॉस के घर में भी एंट्री ली थी। इसके अलावा वो एमटीवी के मशहूर शो रोडीज में भी नजर आई हैं।

बनना चाहती थीं नर्स, बन गईं एडल्ट स्टार

सनी लियोनी ने बॉलीवुड फिल्मों में काम कर अच्छी संपत्ति जमा कर ली है। जब वो कनाडा में थीं तो उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इस वजह से उनको बचपन से ही काफी संघर्ष करना पड़ा था। सनी ने कभी नहीं सोचा था कि वो हीरोइन बनेंगी। वो तो नर्स बनकर लोगों की सेवा करने का सपना देखा करती थीं।

Sunny Leone

हालांकि आर्थिक तंगी की वजह से उनको पढ़ाई छोड़कर घर से बाहर काम के लिए निकलना पड़ा। वो एक जर्मन बेकरी में काम करके अपना खर्चा चलाती थीं। इसी दौरान वो कुछ लोगों के संपर्क में आईं और अच्छे पैसों के चक्कर में एडल्ट फिल्मों में काम करने लगीं। हालांकि बाद में उन्होंने इस काम को छोड़कर बॉलीवुड का रुख किया और सफल हो गईं।

पति ने किया हमेशा सपोर्ट

सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको एडल्ट फिल्मों में काम करने के लिए काफी कुछ सहना पड़ा था। हालांकि उनको अपने जीवन से कोई शिकायत नहीं है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति डेनियल वेबर ने हमेशा उनका सहयोग किया। सनी के तीन बच्चे हैं और वो अपने परिवार को भी वक्त देती हैं।

सोशल मीडिया पर भी सनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वो अपने वीडियो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती हैं। उनके फैन्स भी उनकी हर फोटो या वीडियो को लाइक जरूर करते हैं। हाल ही में सनी ‘अनामिका’ वेब सीरिज में नजर आई थीं। इसमें उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। अभी वो साउथ इंडिया की मूवी में बिजी चल रही हैं।

Back to top button