बॉलीवुड

बेड पर चाय पीते-पीते ही ये काम करने लगे नेहा और रोहनप्रीत..फैन्स बोले-कहीं भी मौका नहीं छोड़ते

हिन्दी फिल्मों की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ अपनी आवाज का जादू बिखेर कर फैन्स को दीवाना बना लेती हैं। बड़ी मेहनत के बाद उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। इस समय नेहा अपनी शादीशुदा लाइफ खूब इन्ज्वॉय कर रही हैं। उन्होंने रोहनप्रीत सिंह से शादी की है। शादी के बाद से ही ये कपल काफी फेमस है।

neha kakkar and rohanpreet singh

दोनों ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आते हैं। इनको संगीत की दुनिया के रोमांटिक कपल के रूप में भी जाना जाता है। हाल ही में नेहा ने अपने पति के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों बेड पर चाय पीते-पीते ही ऐसा काम करने लगे जिसको देखकर फैन्स बोले कि आप दोनों को बस मौका चाहिए।

नेहा कक्कड़ ने शेयर किया वीडियो

नेहा कक्कड़ संगीत की दुनिया का बड़ा नाम है। उन्होंने अपने गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। गायिका का अफेयर हिमांश कोहली के साथ था। हालांकि दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद नेहा का दिल टूट गया था लेकिन फिर उनकी लाइफ में रोहनप्रीत सिंह ने एंट्री की थी।

रोहन ने नेहा को शादी के प्रपोज किया तो सिंगर ने भी हां कर दी थी। अब दोनों खुशी-खुशी अपनी मैरिड लाइफ बिताते नजर आते हैं। हाल ही में नेहा ने अपने बेडरूम से ही एक वीडियो शेयर कर दिया। इस वीडियो में दोनों हाथों में बेड टी लिए हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद उन दोनों ने फैन्स को सरप्राइज किया।

जानें चाय पीते-पीते करने लगे क्या काम

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने बेड टी पीते-पीते ही ऐसा काम शुरू कर दिया, जिसने फैन्स का खूब मनोरंजन किया। दोनों अपने नए गाने पर एक्टिंग करने लगे। दोनों नाइट ड्रेस में थे और उनके नए गीत ‘ला ला ला लगदी तू प्यारी’ पर एक्ट करने लगे। रोहन तो अपने गाने की लिप्सिंग भी करते नजर आए।

वहीं नेहा कक्कड़ थोड़ी शरमा रही थीं। उन्होंने भी थोड़ा एक्ट किया फिर हंसने लगी। दोनों का रोमांटिक अंदाज देखकर फैन्स भी काफी खुश हो रहे थे। दोनों ने जिस अंदाज में अपने नये गीत को प्रमोट किया है, वो फैन्स को काफी भा रहा है। खासकर रोहनप्रीत की ब्लैक हैट तो नेटिजन्स को खूब पसंद आ रही है।

पसंद आया अंदाज तो फैन्स ने कर दी कमेंट की बौछार

रोहनप्रीत और नेहा का ये अलग अंदाज फैन्स को पसंद आया तो उन्होंने कमेंट की बौछार करनी भी शुरू कर दी। एक यूजर ने तो लिख दिया कि आप लोग कहीं भी मौका नहीं छोड़ते हो। वहीं कमेंट में यूजर दोनों की जोड़ी सलामत रहने की दुआ भी मांगते हुए नजर आए। एक फैन ने लिखा कि आपकी जोड़ी को किसी की नजर न लगे।

neha-kakkar

फैन्स को दोनों की जोड़ी पसंद भी आ रही है। इसी वजह से नेहा और रोहन भी अपने फैन्स का खूब ख्याल रखते हैं। कोई भी अपडेट हो, दोनों ही सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करते हैं। खासकर रोहनप्रीत का स्वैग और नेहा को लेकर उनका प्यार फैन्स के दिल को छू जाता है। आपको बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत की उम्र में करीब 7 साल का अंतर है।

Back to top button