बॉलीवुड

इतनी छोटी ड्रेस पहनकर आ गईं तेजस्वी प्रकाश, जानें उनको देखते ही क्या करने लगे ब्वॉयफ्रेंड करण?

टीवी की दुनिया में भी बॉलीवुड जैसा ही ग्लैमर है। यहां भी अगर आप हिट हो जाएं तो स्टारडम आपके साथ नजर आता है। कई सितारे हिट होने के बाद घर-घर में छा जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश के साथ, जो बिग बॉस शो जीतने के बाद काफी पॉपुलर हो गईं। उनके फैन्स अब लाखों में हैं।

tejasswi prakash and karan kundra

तेजस्वी अब अलग-अलग शो में भी बुलाई जाती हैं। इसकी वजह उनकी टीआरपी है जो काफी हाई चल रही है। हाल ही में अभिनेत्री एक शो में आईं। इस दौरान उन्होंने इतनी छोटी ड्रेस पहन ली थी कि उनपर सबकी नजर जा रही थी। जानें क्या हुआ जब उनके प्रेमी करण कुंदा ने उनको इस छोटी ड्रेस में देखा।

बिग बॉस जीतकर आईं सुर्खियों में

बिग बॉस शो ने कई सितारों की किस्मत बदल दी है। जिनको कोई जानता ही नहीं था, वो अगर बिग बॉस में नजर भी आ जाएं तो उनकी टीआरपी अपने आप बढ़ जाती है। वहीं अगर आप शो के विनर हो फिर तो आपके लिए सफलता के दरवाजे ही खुल जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ तेजस्वी प्रकाश के साथ जिन्होंने बिग बॉस शो जीता।

शो जीतते ही वो सुर्खियों में आ गई थीं। इसके फौरन बाद ही उनको एकता कपूर का सीरियल नागिन भी ऑफर हो गया। इस समय वो नागिन शो में अपना हुनर भी दिखा रही हैं। तेजस्वी ने भी अपने लुक को पूरी तरह बदल दिया है। वो अब काफी बदली-बदली नजर आती हैं। उन्होंने अपनी बॉडी को भी टोंड कर लिया है।

जानें छोटी ड्रेस में देखकर कैसा था करण का रिएक्शन

तेजस्वी प्रकाश को हाल ही में कॉमेडी शो ‘खतरा खतरा’ में बुलाया गया था। यहां पर वो पहुंची तो सारी अटेंशन ही खींच ली। उन्होंने शो में बहुत छोटी ड्रेस पहनी हुई थी। एक्ट्रेस ने बड़े से सिल्वर जैकेट से खुद को ढंक रखा था। इसके साथ ही उन्होंने पिंक कलर के बूट्स पहने हुए थे। उन्होंने शो के लिए फंकी लुक कैरी किया था।

उनके ब्वॉय फ्रेंड करण कुंद्रा ने जैसे ही उनको देखा, वो उनके लुक पर लट्टू हो गए। करण अपनी गर्लफ्रेंड के पीछे-पीछे ही चलते नजर आए। वैस करण खुद भी फंकी लुक में ही नजर आ रहे थे। करण ने जींस के साथ सफेद कुर्ता और कलरफुल जैकेट पहनी थी। दोनों ने कैमरे के सामने कई पोज भी दिए। अक्सर ये कपल साथ-साथ ही नजर आता है।

बिग बॉस में हुआ था दोनों को प्यार

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच प्यार बिग बॉस शो में परवान चढ़ा था। यहीं पर साथ रहते हुए दोनों की दोस्ती हुई जो मोहब्बत में बदल गई थी। इनकी जोड़ी को फैन्स काफी पसंद भी किया करते थे। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी इनकी जोड़ी नहीं टूटी और ये कपल की तरह आज भी साथ दिखते हैं।

इस स्टार कपल को ज्यादातर साथ-साथ ही स्पॉट किया जाता है। वहीं तेजस्वी इन दिनों अपने ग्लैमरस लुक के लिए काफी चर्चा में रहा करती हैं। उनके फैशन सेंस की तो टीवी की दुनिया में काफी बातें होती हैं। हाल ही में वो लॉक अप शो में भी दिखी थीं। यहां भी उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों को खूब भाया था।

Back to top button