बॉलीवुड

तुम्हारे पापा ने तो 2 शादियां की हैं..जानें महेश भट्ट को लेकर इन तानों पर क्या बोलती थीं आलिया?

हिन्दी फिल्मों में इन दिनों अभिनेत्री आलिया भट्ट छाई हुई हैं। दूसरी अदाकाराओं को टक्कर देने वाली आलिया अपने बिजी शेड्यूल के लिए जानी जाती हैं। वहीं वो अपनी बेबाकी के लिए भी बॉलीवुड में काफी मशहूर हैं। उनके फैन्स भी उनको इसी वजह से पसंद करते हैं क्योंकि वो अपने मन में कोई बात नहीं रखती हैं।

उनकी ही तरह उनके पिता महेश भट्ट की जिन्दगी भी खुली किताब जैसी है। मशहूर डायरेक्टर अपनी निजी जिन्दगी के लिए काफी चर्चा में रहे। खासकर उनकी दो शादियां तो खूब चर्चा में रहीं। आलिया भट्ट को भी पिता की दो शादियों को लेकर तंज सुनना पड़ता था। आइए जानें इस तंज पर उनका रिएक्शन क्या होता था।

रणबीर कपूर से की है शादी

आलिया भट्ट ने अपने बचपन के प्यार रणबीर कपूर से शादी की है। दोनों हाल ही में धूमधाम से विवाह कर एक दूजे के हो गए थे। आलिया और रणबीर की शादी में बॉलीवुड और उद्योग जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। कपूर खानदान ने भी शादी के ग्रेंड रिसेप्शन दिया था। इसमें भी मेहमानों का तांता लग गया था।

ranbir kapoor and alia bhatt and mahesh bhatt

शादी के बाद से ही दोनों स्टार काफी बिजी हो गए थे। इनके पास हनीमून पर जाने का भी समय नहीं था। आलिया अपनी शूटिंग मुंबई में ही कर रही थीं। जबकि रणबीर को मनाली चले गए थे। यहां पर वो एनिमल फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गए थे। आलिया भट्ट की शादी लंबे समय तक टॉक ऑफ द टाउन रही थीं।

महेश भट्ट की दूसरी बीबी की बेटी हैं आलिया

महेश भट्ट मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपनी लाइफ में दो शादियां की हैं। पहली शादी उन्होंने किरण भट्ट से की थी। इसके बाद उनका दिल एक्ट्रेस सोनी राजदान पर भी आ गया था। महेश भट्ट ने लोगों की परवाह किए बिना ही सोनी राजदान को प्रपोज कर दिया था। फिर दोनों विवाह कर पति-पत्नी हो गए थे।

mahesh bhatt

आपको बता दें कि किरण राव से महेश भट्ट की दो संतानें हुईं। पहली पूजा भट्ट जो हिन्दी फिल्मों की अच्छी अदाकारा भी रहीं। अब वो प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। वहीं दूसरे राहुल भट्ट हैं। फिर सोनी राजदान और महेश की दो संतान हुई जो आलिया भट्ट और शाहीन हैं। आलिया ने भी बॉलीवुड का रुख किया और सफल हीरोइन बन गईं।

जानें पिता की दो शादियों पर क्या कहती थीं आलिया

आलिया भट्ट और महेश भट्ट एक चैट शो में साथ आए थे। इस दौरान आलिया ने पिता की दो शादियों को लेकर मिलने वाले तंज पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि लोग उनसे कहते थे कि तुम्हारे पापा ने तो दो शादियां की हैं। इस पर एक्ट्रेस का कहना होता था कि ये एक सामान्य सी बात है कि उनके पापा ने दो विवाह किए हैं।

चैट शो में एक्ट्रेस ने बताया था कि ये बात उनके लिए इसलिए सामान्य थीं क्योंकि हम लोगों के बीच घर में इस संबंध में खूब बातें होती थीं। पिता महेश बच्चों से कुछ भी छिपाते नहीं थे। वहीं महेश भट्ट ने भी कहा था कि उनके घर में दीवारें नहीं हैं। उनकी जिंदगी में जो कुछ भी है, वो उनके बच्चों की जानकारी में है।

Back to top button