बॉलीवुड

बिना शादी किए ही प्रेग्नेंट हो गई थीं नेहा धूपिया, सच पता लगते ही परिवार का हो गया था ऐसा हाल

हिन्दी फिल्मों में कई अभिनेत्रियों ने अपने काम से खुद के लिए जगह बना ली। इऩ हीरोइनों की बात करें तो एक्ट्रेस नेहा धूपिया का नाम जरूर सामने आता है। उन्होंने फिल्म जूली से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। फिलहाल वो फिल्मों से दूर नजर आती हैं। वो अपने बच्चे की देखभाल में बिजी रहती हैं। आज एक्ट्रेस की शादी की सालगिरह है।

वैसे क्या आपको पता है कि नेहा धूपिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। जी हां इस बात को जानकर जितना आप चौंके होंगे, उतना ही उनके परिवार वाले भी चौंक गए थे। नेहा ने अपने परिवार को बताया था कि वो गर्भवती हैं। हालांकि उनकी शादी भी नहीं हुई थी। बेटी की इस बात को सुनकर आखिर परिवार का क्या हाल हुआ था, आइए जानते हैं।

मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं नेहा

नेहा धूपिया इस समय 42 साल की हैं। वो कोच्चि में 27 अगस्त 1980 को पैदा हुई थीं। नेवल पब्लिक स्कूल और आर्मी स्कूल से पढ़ाई करने वाली अभिनेत्री ने बाद में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्होंने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर लिया था।

नेहा ने साल 2003 में कयामत फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके हीरो अजय देवगन थे। हालांकि उनको असली पहचान फिल्म ‘जूली’ से मिली थी। इस फिल्म में नेहा ने काफी बोल्ड सीन्स भी दिए थे। इनको लेकर काफी चर्चा भी हुई थी। नेहा ने इसके बाद कई सफल फिल्मों में काम किया।

जानें बिना शादी प्रेग्नेंट हुईं तो क्या बोला परिवार

आज यानि 10 मई को ही नेहा धूपिया की शादी हुई थी। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी से दिल्ली में साल 2018 में शादी कर ली थी। बिना किसी शोर के हुई शादी ने सबको हैरान कर दिया था। हालांकि इनकी शादी से पहले एक दिलचस्प घटना हुई थी। नेहा धूपिया बिना शादी किए ही गर्भवती हो गई थीं।

उन्होंने खुद इस बात को एक इंटरव्यू में बताई थी। वो अंगद के साथ लिव इन में रहती थीं। उस दौरान वो प्रेग्नेंट हो गई थीं। जब उन्होंने अपने परिवार को इस बारे में बताया तो फैमिली वाले हैरान हो गए थे। उन सभी लोगों ने नेहा पर काफी गुस्सा और नाराजगी जताई थी। बाद में नेहा के समझाने पर परिवार वाले शांत हुए थे।

अंगद बेदी से जिम में हुई थी पहली मुलाकात

नेहा धूपिया और अंगद बेदी की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। अंगद ने उनको जब पहली बार प्रपोज किया था, तब नेहा ने उनका प्रस्ताव कबूल नहीं किया था। हालांकि दोनों की दोस्ती बरकरार रही थी। फिर जब दोनों ने एक दूसरे को जाना समझा तो प्यार हो गया। फिर साल 2018 में नेहा और अंगद ने शादी कर ली थी।

neha dhupia

नेहा और अंगद के दो बच्चे हैं। उनकी एक बड़ी बेटी है। दोनों ने उसका नाम मेहर रखा है। वहीं पिछले साल ही नेहा ने एक और बच्चे को जन्म दिया जो लड़का है। उसका नाम गुरिक सिंह बेदी है। नेहा फिल्मों से तो दूर हैं लेकिन वो टीवी शो में नजर आती हैं। उन्होंने एमटीवी रोडीज के सीजन 14 को जज किया था।

Back to top button