बॉलीवुड

बिना शोर-शराबे रिलीज हुई ये फिल्म, लोकप्रियता में ‘आरआरआर’ और ‘कश्मीर फाइल्स’ को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड में इन दिनों कई ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। लोकप्रियता के मामले में इन फिल्मों ने खूब वाहावाही बटोरी। इन मूवीज में राजमौली की आरआरआर और द कश्मीर फाइल्स भी थीं। इसके अलावा रनवे 34 और अटैक जैसी फिल्में भी रिलीज हुईं। इनमें बड़े-बड़े स्टार्स मौजूद थे।

इन फिल्मों का खूब एड किया गया। भारी-भरकम रकम इनके प्रचार प्रसार में खर्च की गई। इसी बीच एक ऐसी फिल्म आ गई जो बिना किसी शोर शराबे के रिलीज हुई। फिर भी लोकप्रियता के मामले में इन सभी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। फिल्म का न विज्ञापन किया गया न ही प्रचार प्रसार, आखिर ये फिल्म कौन सी है।

ये है वो फिल्म जो हुई बड़ी मूवीज से ज्यादा लोकप्रिय

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो ‘द कन्वर्जन’ है। फिल्म बिना किसी शोर के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। बजट भी काफी कम था। इसके बाद भी बड़ी-बड़ी फिल्मों पर लोकप्रियता के मामले में भारी पड़ रही है। इस फिल्म की कहानी ऐसी है जो इसे लोकप्रिय बनाते जा रही है। फिल्म में लव जेहाद के मुद्दे को दिखाया गया है।

फिल्म के डायरेक्टर विनोद तिवारी हैं जबकि मूवी में लव जेहाद का शिकार लड़की की भूमिका विन्ध्या तिवारी ने निभाई है। इसके अलावा प्रतीक शुक्ला और रवि भाटिया ने भी काम किया है। फिल्म को बनारस की गलियों में शूट किया गया है। फिल्म की कहानी में ऐसा क्या है, इसका कौतूहल भी बना हुआ है।

हिन्दू लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन है मुद्दा

फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘द कन्वर्जन’ नाम से ही साफ हो जाता है कि इसमें धर्म परिवर्तन का मुद्दा दिखाया गया है। कहानी में एक ब्राह्मण परिवार की लड़की है। वो कॉलेज में एक लड़के से प्यार करने लगती है। वो लड़का खुद को हिन्दू बताया करता है। वहीं वो लड़की को संस्कृत के श्लोक भी सुनाता है।

लड़की उससे शादी करना चाहती है। हालांकि उसके पिता को जानकारी होने पर वो उसको शादी से रोकते हैं। इसके बाद भी लड़की नहीं मानती और उससे शादी कर लेती है। बाद में पता लगता है कि वो लड़का मुस्लिम था। वो लड़की का जबरन धर्म बदलना चाहता है। इसके बाद लड़की के संघर्ष और बदले को फिल्म में दिखाया गया है।

जानें कैसे बड़ी-बड़ी फिल्मों से ज्यादा हुई लोकप्रिय

अगर आपको फिल्म की लोकप्रियता देखनी हो तो इसका तरीका IMDb रेटिंग होता है। जितनी ज्यादा रेटिंग, उतनी ज्यादा लोकप्रिय फिल्म मानी जाती है। लव जेहाद पर बनी ‘द कन्वर्जन’ को 10 में से 8.7 रेटिंग मिली है। वहीं विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को 10 में से 8.3 आईएमडीबी रेटिंग दी गई।

वहीं दूसरी बड़ी फिल्मों की बात करें तो राजमौली की ‘आरआऱआर’ फिल्म को 10 में से 8.4 रेटिंग मिली है। टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 की बात करें तो इस फिल्म को 5.7/10 रेटिंग मिली है। वहीं अजय देवगन की रनवे 34 को 8.1/10 और जॉन अब्राहम की मूवी अटैक को 7.7/10 रेटिंग हासिल हो सकी। साफ है कि ‘द कन्वर्जन’ ने इस सभी फिल्मों को लोकप्रियता के मामले में पछाड़ दिया है।

Back to top button