बॉलीवुड

‘गब्बर सिंह’ के पास नहीं थे पत्नी की डिलीवरी के पैसे, इस अभिनेता ने दिए थे 400 रुपये उधार

हिन्दी फिल्मों के खलनायकों की अगर बात होती है तो गब्बर सिंह का नाम जरूर सामने आता है। इस किरदार को जीवंत बनाने वाले अभिनेता अमजद खान थे। उनके शोले फिल्म के किरदार ने उनको बॉलीवुड का सबसे खतरनाक गुंडा बना दिया था। वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके किस्से आज भी सुनाए जाते हैं।

amjad khan

अमजद खान को शोले फिल्म ने स्टार बना दिया था। इससे पहले उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हुआ करती थी। जिस दिन उन्होंने शोले साइन की थी, उसी दिन उनके बेटे का जन्म होने वाला था। हालांकि उनके पास बीवी की डिलीवरी के लिए 400 रुपये तक नहीं थे। फिर एक मशहूर अभिनेता ने उनको 400 रुपये उधार दिए थे।

शोले के लिए नहीं थे पहली पसंद

अमजद खान का जन्म 12 नवंबर 1940 को हुआ था। इनको अपने पिता से ही एक्टिंग विरासत में मिली थी। पिता जयंत भी अच्छे अभिनेता हुआ करते थे। अमजद खान को लोग खलनायक के रूप में देखते आए लेकिन उन्होंने कॉमेडी रोल्स में भी लोगों को खूब हंसाया। अमजद शोले के गब्बर के लिए पहली पसंद भी नहीं थे।

Danny Denzongpa

रमेश सिप्पी ने इस रोल को डैनी के लिए लिखा था। हालांकि डैनी ने गब्बर सिंह बनने से इनकार कर दिया। इसके बाद रमेश सिप्पी ने रोल अमजद खान को ऑफर किया था। अमजद खान भी इस रोल को करने से डर रहे थे। फिर डायरेक्टर के समझाने पर उन्होंने इस किरदार के लिए हां कर दी थी। इसके बाद शोले ने इतिहास बना दिया।

बीवी की डिलीवरी के लिए उधार लिए थे 400 रुपये

अमजद खान का फिल्मी करियर शोले मूवी के बाद से ही ऊपर चढ़ा था। इससे पहले उनकी माली हालत काफी खराब थी। कम ही लोगों को पता होगा कि जब उनके बेटे शादाब का जन्म होने वाला था। उस समय उनकी पत्नी शहला अस्पताल में भर्ती थीं। अभिनेता के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि बीवी की डिलीवरी करवा सकें।

वो अस्पताल के पास ही कोने में दुखी बैठे थे। इसी दौरान एक्टर चेतन आनंद ने उनको देख लिया था। पूरा माजरा समझने के बाद उन्होंने अमजद को 400 रुपये उधार दिये थे। इन पैसों से अमजद खान ने बीवी की डिलीवरी करवाई थी। चेतन की मदद से वो अपने बीवी और बच्चों को लेकर घर आ पाए थे।

जानें कैसे हुई थी अमजद खान की मौत

शोले की सफलता के बाद अमजद खान स्टार बन गए थे। फिर उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। इनमें परवरिश, अपना खून, मुकद्दर का सिकंदर, याराना, सुहाग, कुर्बानी से लेकर मिस्टर नटवरलाल समेत कई फिल्मे हैं। उनका करियर 20 साल लंबा था और उन्होंने करीब 132 फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखाया।

amjad khan love life

अमजद खान की मौत की वजह एक एक्सीडेंट बन गया था। उनका साल 1986 में एक एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे के बाद वो चल फिर नहीं पाते थे। इसी वजह से उनका वजन धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गया। एक समय के बाद उनका शरीर बहुत भारी हो गया था। इसी कारण 27 जुलाई 1992 को उनको हार्ट अटैक आ गया। इस कारण से उनका निधन हो गया था।

Back to top button