दिलचस्प

दो लड़कियों को हो गया एक दूसरे से प्यार, शादी की जिद करती हुई पहुंच गई थाने….

समलैंगिक रिश्तों को भले ही कोर्ट ने वैध करार दे दिया हो लेकिन समाज ने अब तक ऐसे रिश्तों को स्वीकार करना शुरू नहीं किया है। इन रिश्तों में रहने वाले लोग चाहे वो लड़का हो या लड़की, भटका हुआ ही समझा जाता है। घरवाले उनके ऊपर जबरदस्ती करने लगते हैं। उनको घर परिवार की बदनामी का डर रहता है।

कुछ ऐसा ही मामला बिहार से सामने आया है। यहां पाटलिपुत्र में दो लड़कियों की दोस्ती हुई। फिर दोनों को प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाने के साथ समलैंगिक रिश्ते में रहना भी शुरू कर दिया। हाल ही में दोनों थाने पहुंच गईं। जानें फिर दोनों के साथ पुलिस ने आखिर क्या किया।

कॉमन दोस्त के जरिए हुई मुलाकात

पाटलिपुत्र का ये मामला चर्चा में बना हुआ है। यहां 19 साल की लड़की तनुश्री की मुलाकात 22 साल की श्रेया घोष के साथ हुई। दोनों पहली बार अपने कॉमन दोस्त के घर पर मिली थीं। वहां इन दोनों ने बातें की और एक-दूसरे के नंबर भी शेयर कर लिए। फिर धीरे-धीरे दोनों खूब बातें करने लगीं। दोनों के विचार मिलने लग गए।

इसके बाद बात दोस्ती से आगे निकल गई। अब दोनों ही एक दूसरे से प्यार करने लगी। दोनों को साथ पसंद आया तो समलैंगिक रिश्ते में रहना शुरू कर दिया। शुरुआत में तो दोनों के घरवालों को इस बात की खबर नहीं लगी। हालांकि धीरे-धीरे घरवालों ने ध्यान देना शुरू किया तो उनको पूरा मामला समझ में आया।

घरवालों ने मारा तो भाग गईं दिल्ली

दोनों का प्यार परवान चढ़ता जा रहा था। वो मोबाइल में एक दूसरे से बात करने के लिए सारा दिन लगी रहती थीं। तनुश्री दानापुर में रहती थी। जबकि श्रेया घोष पाटलिपुत्र की रहने वाली है। दोनों के परिवारों को शक हुआ तो उन लोगों ने पहले दोनों को समझाया। इसके बाद भी नहीं माने तो उनके साथ मारपीट की।

घरवालों ने दोनों लड़कियों का मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद भी दोनों नहीं मानी। वो आपस में मिलती रहीं। चार दिन पहले ही दोनों किसी मॉल में मिलने गई थीं। तबसे घर नहीं लौटी तो घर में हड़कंप मच गया। घरवालों ने केस दर्ज किया तो पता लगा कि दोनों दिल्ली में थीं।

इस बात की जिद करतीं पहुंच गई थाने

पुलिस छानबीन कर रही थी। इसी दौरान पता लगा कि वो दिल्ली से लौट आई हैं। इसके बाद दोनों पटना में सीधा थाने आ गईं। वहां पुलिस वालों से शादी की जिद करने लग गई। उनका कहना है कि दोनों बालिग हैं और एक दूसरे से प्यार करती हैं। इस वजह से वो दोनों साथ-साथ ही रहना चाहती हैं मगर ऐसा होने नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने अपने घरवालों पर भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि उनके घरवाले दोनों को साथ देखना नहीं चाहते हैं। परिवार के लोग उनकी पिटाई करते हैं। वो पुलिस से शादी करवाने की जिद करने लगीं। पुलिस वालों ने दोनों को समझाया और बयान दर्ज कर उनको घर भेज दिया। पुलिस को उन्होंने कहा है कि पढ़ाई पूरी होने के बाद वो शादी करेंगी।

Back to top button
?>