राशिफल

Rashifal 9 May: सोमवार का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा सुख शांति से परिपूर्ण, कठिनाइयां होंगी दूर

हम आपको सोमवार 9 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 9 May 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका रुका हुआ धन वापस आएगा। दफ्तर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। आपको काम करने का एक अलग ही आनंद महसूस होगा। आपके काम करने के तरीके को देखकर उच्च अधिकारी बेहद प्रभावित होंगे। संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। यात्रा करने के योग बन रहे हैं, यात्रा करने से विदेश में व्यापार के मौके मिल सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी प्यारे से मनमुटाव हो सकता है। कुछ घरेलू मामलों को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजना पहले ही बना लें। अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। सरकारी कार्य में कुछ सुझाव होता देखने मिल सकता है। विवाह में प्रबल योग बन रहे है। जीवनसाथी की समझदारी से आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज नौकरी पेशा वर्ग के लोग नई नौकरी की तरफ जा सकते है। आज आपके प्रेम संबंधों को मात-पिता की स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिसके साथ आप भविष्य में भी अर्थपूर्ण संबंधों की कामना रखेंगे। पेट से संबंधित तकलीफ आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक रुप से आज आप सफल रहने वाले है। कलाकार और खिलाड़ी अपना श्रेष्ठ परफॉरमेंस और प्रतिभा दिखा सकेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आर्थिक मामले में आपका दिन उत्तम रहने वाला है। अधिकारी से बेहतर सहयोग आपको मिल सकता है। अपने किसी सगे संबंधी के व्यवहार से दुख मिल सकता है। सामाजिक कार्य को आज आप बड़े शौक से करने वाले हैं। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। अविवाहित जातकों को विवाह के अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। आप संतान के सुख से आज अभिभूत रहने वाले है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक रूप से आप लोकप्रियता हासिल करेंगे और कई नए दोस्ताना रिश्ते बनाएंगे। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके ख़र्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। परिवार में किसी सदस्य की बेरूखी से भरे व्यवहार के कारण दुख का अनुभव हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। आपका कोई काम अटक सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और आपके जीवन में चल रही सभी समस्याएं और कठिनाइयां दूर होंगी। अपनी सेहत की बेहतरी के लिए खान-पान में सुधार करें। अपने परिवार को बताकर और अपने कामों से जताकर महसूस कराते रहें कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं। इससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। आप समय का सही सदुपयोग करें। जमीन जायदाद से संबंधित कार्यो में सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होगी। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी से उधार पैसा भी लेना पड़ सकता है। आपकी कोशिशें सफल हो जाएगी। जो आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद हो सकती हैं आपका जीवनसाथी आपको कुछ मौज-मस्ती और उत्साह के माध्यम से आपकी किशोरावस्था की याद दिलाएगा। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी और बिजनेस के फैसले भावनाओं में आ कर न लें। विवादों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की समस्याएं बनी रहेंगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। आप सामूहिक चर्चा, बैठकों, सम्मेलनों में भाग ले सकते हैं। किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा विश्वासघात हो सकता है। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बनते कामों में बाधा संभव है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। पैसा उधार देने से बचें, वरना उलझ सकता है। दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। किसी आवश्यक काम की पूर्ति के लिए किसी से आर्थिक सहायता भी लेनी पड़ सकती है। कामकाज का बोझ अधिक रहेगा।

shiv ji

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कामकाज संबंधी यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी। अटका हुा पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सेहत के लिए भी दिन अच्छा है। जीवन में होने वाले नए और सकारात्मक परिवर्तन का आनंद उठाएंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। आज साधना-उपासना का सहारा लें और प्रसन्न रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें। जिद में आकर खुद का ही नुकसान कर सकते हैं। निवेश में हानि की आशंका है। प्रेमियों के मध्य निकटता बढ़ेगी और कुछ के विवाह संबंध भी पक्के हो सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन हानि की संभावना बन रही है। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

आपने Rashifal 9 May 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 May 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 May 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>