बॉलीवुड

मोटापे की वजह से मनोज पाहवा का उड़ता था मजाक, एक्टिंग के लिए छोड़ना पड़ा था घर और बिजनेस

हिन्दी फिल्मों के चरित्र कलाकार के रूप में अभिनेता मनोज पाहवा काफी मशहूर हैं। कॉमेडी रोल हो या गंभीर किरदार, मनोज उस रोल में ऐसे रम जाते हैं कि किरदार सजीव हो उठता था। उन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में अपने लिए जगह बनाई। ये आसान काम नहीं था। इसके लिए उन्होंने काफी संघर्ष भी किया।

मनोज को अभिनय का शौक था। उनके इसी शौक ने मायानगरी जाने के लिए मजबूर कर दिया था। हालांकि इसकी कीमत भी उनको अपना फैमिली बिजनेस और घर छोड़कर चुकानी पड़ी थी। एक समय तो ऐसा भी था जब लोग उनके मोटापे को लेकर हंसा करते थे। आइए जानें इस अभिनेता को संघर्ष के बाद सफलता कैसे मिली।

दिल्ली में था जमा-जमाया बिजनेस

मनोज पाहवा जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने 45 से अधिक फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया है। वो हर तरह के रोल करने के लिए ही जाने जाते हैं। मनोज का जन्म दिल्ली में हुआ था। वो पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। भारत के विभाजन के समय उनके पापा पंजाब में चले आए थे और यहीं बस गए थे।

मनोज ने दरियागंज से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वो अपने पापा का बिजनेस संभालने लगे। हालांकि उनके मन में अभिनेता बनने का सपना था। इस वजह से उनका बिजनेस में मन नहीं लगता था। फिर उन्होंने एक दिन अपना दिल्ली का जमा-जमाया बिजनेस छोड़कर मुंबई जाने और अपना सपना सच करने का फैसला कर लिया।

अभिनेता बनने की बात पर हंसते थे लोग

मनोज पाहवा उस वक्त 30 साल के थे। उन्होंने घर पर जब मुंबई जाने की बात की तो कोई राजी नहीं हुआ। हालांकि उन्होंने किसी की नहीं सुनी और मुंबई जाने का फैसला कर लिया। जब वो अभिनेता बनने की बात करते थे तो लोग उनके मोटापे को लेकर हंसा करते थे। उस समय वो 110 किलो के हुआ करते थे।

लोग तो यहां तक कहने लगे थे कि मनोज पर किसी ने कोई जादू कर दिया है। इसी वजह से ये अपना बिजनेस छोड़कर मुंबई जाने की बात करने लगा है। हालांकि लोगों की बात पर मनोज ने ध्यान नहीं दिया। उनका बढ़ा वजन भी सपनों के आड़े नहीं आ सका। वो सबकुछ छोड़कर मुंबई चले आए। यहां पर उन्होंने संघर्ष किया और आखिरकार सफलता ने उनके कदम चूमे।

टीवी से की शुरुआत, फिर फिल्मों में छाए

मनोज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्होंने कॉमेडी शो ‘जस्ट मोहब्बत’ और ऑफिस ऑफिस में अपने हुनर से लोगों को खूब गुदगुदाया। इसके बाद उनको पहली फिल्म मिली जिसका नाम ‘तेरे मेरे सपने’ था। 58 साल के मनोज के जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब वो कॉमेडियन इमेज से पीछा छुड़ाना चाहते थे।

फिर उन्होंने मुल्क फिल्म में काम किया। इसके बाद ‘आर्टिकल 15’ में निगेटिव पुलिस का रोल किया तो छा गए। उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताएं तो उन्होंने अभिनेत्री सीमा पाहवा से शादी की है। वो उनके साथ ‘हमलोग’ में नजर आई थीं। मनोज के दो बच्चे हैं जिनके नाम मनुकृति और मयक हैं। मयंक की शादी शाहिद कपूर की सौतेली बहन सना से हुई है।

Back to top button