बॉलीवुड

Mother’s Day: कोई साथ देखता है फिल्में तो कोई बना गाइड, हिट है बॉलीवुड के इन मां-बेटों की जोड़ी

मां-बेटे का रिश्ता इस दुनिया में सबसे खास होता है। वैसे तो मां का कोई दिन नहीं होता है क्योंकि पूरा जीवन ही मां का होता है। फिर भी मई के दूसरे रविवार को मदर्स दे मनाया जाएगा। इस दिन का इंतजार हर मां-बेटे को होता है।

सिर्फ आम लोगों को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के मां-बेटों को भी इस दिन का इंतजार रहता है। आज हम आपको फिल्मी दुनिया के कुछ मां-बेटों के बारे में बताएंगे। ये मां-बेटे बहुत अच्छी बॉऩ्डिंग शेयर करते हैं।

करीना कपूर और तैमूर-जहांगीर

सबसे पहले बात करीना कपूर की करते हैं। करीना दो बेटों की मां बन चुकी हैं। उनका बड़ा बेटा तैमूर तो मी़डिया की सुर्खियों में रहा करता है। करीना बॉलीवुड की बेस्ड मदर्स में से एक हैं। वो अपने बेटों का बहुत अच्छे से ख्याल रखती हैं।

kareena and saif

करीना ने बच्चों की देररेख के लिए बॉलीवुड से भी दूरी बना ली। वहीं अगर उनको कहीं जाना होता है तो वो पति सैफ को बच्चों के पास छोड़कर जाती हैं। वहीं तैमूर भी उनको बेस्ट फ्रेंड मानता है। वो अक्सर अपनी मां के साथ ही पोज देता हुआ नजर आता है।

ट्विंकल खन्ना और आरव

ट्विंकल खन्ना का करियर तो शादी से पहले खूब अच्छा चल रहा था। हालांकि उन्होंने शादी और बच्चे होने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। वो अपने बच्चे आरव और नितारा की देखभाल में लग गई। उनको अच्छी परवरिश देने में बिजी हो गईं।

twinkle khanna

ट्विंकल और आरव की जोड़ी भी काफी अच्छी है। दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रखते हैं। ट्विंकल अपने बेटे पर खास नजर रखती हैं। वहीं उनके बच्चे भी अपनी मां के लिए दिल में अलग ही जगह रखते हैं। ट्विंकल काम और परिवार के बीच बैलेंस बनाकर चलती हैं।

नीतू और रणबीर कपूर

नीतू कपूर और रणबीर कपूर की मां-बेटे की जोड़ी काफी फेमस है। नीतू तो अपने बेटे की गाइड हैं। रणबीर किसी भी मुश्किल में होते हैं तो अपनी मां के पास ही आते हैं। नीतू उनको प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल मामले में टिप्स दिया करती हैं।

रणबीर भी अपनी मां का बहुत ख्याल रखते हैं। पिता के निधन के बाद वो अपनी मां के साथ ढाल बनकर खड़े हो गए थे। इतना ही नहीं जब तक उनकी मां ने हां नहीं कर दिया, उन्होंने आलिया भट्ट से शादी भी नहीं की थी।

अमृता सिंह और इब्राहिम

अब बात करते हैं अमृता सिंह और उनके बेटे इब्राहिम की। अमृता का भले ही सैफ से तलाक हो गया था। इसके बाद भी उन्होंने इब्राहिम और सारा की देखरेख में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। उन्होंने हमेशा ही दोनों को बेहतर जीवन देने की कोशिश की।

amrita singh and saif ali khan

वहीं दूसरी ओर इब्राहिम और सारा भी अपनी मां को ही सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। सारा ने तो मुस्लिम पिता होने के बाद भी अपनी मां का धर्म ही मानने का फैसला किया। वहीं इब्राहिम अली खान भी अपनी मां के लिए दिल में अलग ही इज्जत रखते हैं।

मलाइका और अरहान

अब बॉलीवुड की एक और खास मां-बेटे की जोड़ी से मिलवाते हैं। मलाइका और अरहान की जोड़ी तो बहुत पॉपुलर है। दोनों ही एक दूसरे के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। एक दूसरे की इज्जत से लेकर बेस्ट फ्रेंड भी हैं।

malaika arora and arhaan khan

मलाइका अरोड़ा को अक्सर बेटे के साथ ब्रंच डेट पर जाते हुए देखा जाता है। वहीं ये जोड़ी मूवी नाइट्स के लिए भी जाती है। जब दोनों साथ होते हैं तो इनको किसी और की जरूरत महसूस ही नहीं होती है। दोनों सबसे अच्छे दोस्त की तरह रहते हैं।

सलमा, हेलन और सलमान

सलमान खान की तो दो मां हैं। इनमें सलमा खान सगी मां हैं तो हेलन सौतेली मां हैं। सलमान अपनी दोनों मां का बहुत ख्याल रखते हैं। वो कितने भी बिजी हों, अपनी दोनों मां के लिए समय निकाल ही लेते हैं।

salim khan and helen

Back to top button