राशिफल

Rashifal 7 May: आज शनिदेव की कृपा से 6 राशियों के लिए है बंपर लाभ का दिन, मिलेंगे सुनहरे अवसर

हम आपको शनिवार 7 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 7 May 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी इनकम में गिरावट आ सकती है। कार्यस्थल पर अपनी क्षमताओं को बढ़ाते हुए आगे बढ़ने के रास्ते खोजने होंगे। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों की आवक बनी रहेगी। आज माता की ओर से सुख मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। खर्च में अचानक होने वाली बढ़ोतरी आपको परेशान कर देगी। यदि कुछ समय से पिता के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आज वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें। खानपान में लापरवाही न करें।

shanidev

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पुराने रोगों में आराम मिलेगा। कॉन्फिडेंस की कमी भी हो सकती है। नई बिजनेस डील में रुकावटें आने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी अपनी बात अपने प्रिय से जाहिर करने में आसानी होगी। झूठ बोलने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। व्यापारियों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप का भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। संतान की चिंता सताएगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद शांत हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। गलतफहमी के कारण किसी से विवाद हो सकता है। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा। आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। मामूली बात पर विवाद के बीच कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है। नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपकी विनम्रता की वजह से संबंधियों और मित्रों के बीच आपका उचित मान-सम्मान बना रहता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी। कार्यस्थल में खुशनुमा माहौल के बीच समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। आप की सफलता के पीछे आपके परिश्रम के अलावा कई लोगों का हाथ भी है। धन प्राप्ति के योग हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी किसी सहकर्मी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे ज़्यादा मददगार साबित होंगे। माता के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। आपको उनका ख्याल रखना चाहिए। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। किसी से अकारण हुए विवाद के कारण आज कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज धार्मिक क्षेत्र की यात्रा के प्रसंग बनेंगे। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। आज बेवजह की जिद से आपके काम बिगड़ सकते हैं। सभी से विनम्रता से बातचीत करें। काफी समय बाद किसी नजदीकी संबंधी से वार्तालाप होगा और मन प्रफुल्लित रहेगा। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन जल्दबाजी न करें। विद्यार्थियों को करियर को लेकर असंतुष्टि हो सकती है। पढ़ाई से फोकस हट सकता है, खुद को आलस्य से बचाएं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज नई नौकरी का अवसर मिले तो हाथ से ना जाने दें। कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। समय के साथ किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित होते हैं, इसलिए अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। दोस्तों और प्रियजनों को आप अपने घर पर बुला सकते हैं और उनके साथ बातचीत में अच्छा समय व्यतीत होगा। आज के दिन अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो शुभचिंतकों के साथ समय बिताएं। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश इत्यादि से लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको धन लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। क्रोध और जिद जैसे नकारात्मक स्वभाव पर अंकुश लगाएं। इसकी वजह से कई बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। कार्यों का विस्तार एवं निवेश आज न करें, समय आपके लिए सही नहीं है। उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आ रही मुश्किलों से छुटकारा मिलता नजर आ रहा है। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट की स्थिति दिख रही है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज अपनी ऊर्जा का सकारात्मक रूप में उपयोग करें। गुस्सा व जल्दबाजी करना आपके कार्य को बिगाड़ भी सकता है। शोध आदि में जुड़े लोग भी प्रत्याशित परिणाम से अच्छा लाभ पा सकेंगे. किसी विवाद में खुद को न डालें, अन्यथा मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर आशानुकूल सहयोगी वातावरण मिलने से सुव्यवस्था बनाने में सफल रहेंगे, इसका फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

आपने Rashifal 7 May 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 7 May 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 7 May 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button