बॉलीवुड

इस एक्ट्रेस से वरुण धवन की नजदीकियों ने उड़ा दी थी पत्नी नताशा की नींद, करने लग गई थीं ये काम

अक्सर आपको लगता होगा कि सिर्फ आम लोगों की पत्नियां ही अपने पतियों को लेकर इनसिक्योर या असुरक्षित रहती हैं। पति पर शक करना सिर्फ मिडिल क्लास बीवियों का काम है। लेकिन ऐसा नहीं है, बड़े-बड़े फिल्म एक्टरों के साथ भी ऐसा हो चुका है। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन फिल्मी दुनिया में अपना अलग मुकाम हासिल कर चुके हैं।

Varun Dhawan and natasha dalal marriage

उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की है। क्या आपको पता है कि उनकी बीवी नताशा भी अपने पति को लेकर काफी असुरक्षित महसूस करने लगी थीं। उनको लगा था कि उनका अफेयर बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ चल रहा है। इसके बाद तो उन्होंने ऐसा काम किया, जिसको जानने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी।

इस हीरोइन से अफेयर का होने लगा था शक

वरुण धवन ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आई थीं। दोनों की ये पहली फिल्म थी और इन चेहरों को करण जौहर ने लॉन्च किया था। फिल्म तो सुपर हिट हो गई थी लेकिन इस फिल्म ने वरुण धवन की पत्नी नताशा की नींदे उड़ा दी थी।

असल में वरुण की बीवी को शक होने लगा था कि उनके पति का अफेयर आलिया भट्ट से चलने लगा है। फिल्म के दौरान दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ने लग गई थीं। उन दोनों की इस करीबी के कारण नताशा की नींद ही उड़ने लग गई थी। वो वरुण और आलिया को लेकर काफी असुरक्षित महसूस करने लग गई थीं।

जानें करने लगी थीं कौन सा काम

वरुण और आलिया की जोड़ी काफी हिट हो गई थी। इसी वजह से फिल्म मेकर उन दोनों को लेकर और भी फिल्मे बनाने लगे। कुछ फिल्मों में तो दोनों के किसिंग सीन्स भी थे जिनको देखकर नताशा गुस्से में लाल हो जाया करती थीं। उनको यकीन होने लगा था कि वरुण और आलिया के बीच कुछ तो गड़बड़ शुरू हो गई है।

varun dhawan

अपने पति को लेकर असुरक्षित महसूस करने के बाद नताशा ने नया काम शुरू कर दिया था। वरुण जहां भी जाते थे, नताशा भी उनको साथ ले जाने की जिद करने लगती थी। पति को वो अकेला जाने ही नहीं देती थीं। वो फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं हैं। इस वजह से उनको समझने में थोड़ी देर लगी कि बॉलीवुड में दोस्ती बहुत सामान्य बात है।

आलिया और वरुण की है अच्छी बॉन्डिंग

नताशा दलाल धीरे-धीरे समझ गईं कि दोनों के बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती है। वहीं आलिया और वरुण के बीच आज भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं। इन दोनों ने साथ-साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। इनमें हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, स्टूडेंट ऑफ द ईयर से लेकर कलंक मूवी भी शामिल हैं।

वरुण धवन से एक साक्षात्कार में पूछा गया था कि उनको किस हीरोइन के साथ काम करने में सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने आलिया का नाम लिया था। वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट से सबसे अच्छे किसर के बारे में पूछने पर उन्होंने वरुण धवन का नाम लिया था।

Back to top button