बॉलीवुड

कार में बैठे थे अनुपम खेर..बाहर से उनको घूरने लगा मुस्लिम परिवार, जानें फिर एक्टर ने क्या किया?

हिन्दी फिल्मों में कुछ अभिनेता ऐसे हैं जिनकी एक्टिंग का कोई मुकाबला ही नहीं है। उनको कोई भी किरदार दे दो, वो ऐसे निभाते हैं मानो ये उनके लिए ही बना हो। कई दशकों से बॉलीवुड में एक्टिंग कर रहे अनुपम खेर भी उन्हीं अभिनेताओं में से एक हैं। इसी वजह से उनको सदाबहार अभिनेता कहा जाता है।

anupam kher

अनुपम सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो कार में बैठे हुए थे। बाहर से एक मुस्लिम परिवार उनको घूरने लग गया। इस पर अनुपम खेर ने ऐसा काम किया जिसके बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही है। आइए जानें उन्होंने ऐसा कौन सा काम किया।

स्कूटी से जा रहा था मुस्लिम परिवार

अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। ये क्लिप उन्होंने खुद ही बनाई थी। हुआ ये था कि अनुपम मुंबई में किसी काम से अपनी कार से जा रहे थे।

अचानक रास्ते में रेड लाइट हो गई तो उनकी कार रुक गई। उनके ही बगल में एक्टिवा में एक मुस्लिम परिवार भी रेड लाइट होने की वजह से खड़ा था। अचानक उन लोगों की नजर अनुपम खेर पर पड़ी तो वो चहक उठे। अपने बगल में इतने बड़े अभिनेता को पाकर वो लोग लगातार उनको घूरे जा रहे थे।

अनुपम ने किया ऐसा काम, जीत लिया दिल

स्कूटी में एक युवक अपनी पत्नी के साथ बैठा था। उसके साथ दो बच्चे भी थे। अनुपम को अपने बगल में रुका हुआ देखकर वो काफी उत्साहित हो रहे थे। मियां-बीबी अनुपम को ही बाहर से घूर रहे थे। अचानक अभिनेता की नजर उनपर पड़ी तो उनसे रहा नहीं गया। उन्होंने फौरन ही अपनी कार का शीशा नीचे कर लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

एक्टर के इस काम से वो लोग खुश हो गए और उनको हाय बोलने लगे। इसके बाद अनुपम ने उनसे बातचीत की। उनके दोनों बच्चों के बारे में पूछा। पूरे परिवार को ईद की बधाई दी। अनुपम ने दो बच्चों को देखकर कहा कि छोटा परिवार सुखी परिवार तो युवक भी हंसने लगा। इसके बाद उन्होंने परिवार को दुआ देकर उनसे विदा ली।

काफी बिजी चल रहे हैं अनुपम खेर

अनुपम खेर इन दिनों काफी बिजी चल रहे हैं। उनकी हाल ही में कश्मीर फाइल्स फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। वहीं अनुपन अब ऊंचाई फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म सूरज बड़जात्या की है। इसमें बोमन ईरानी, अमितभा से लेकर परिणीति भी दिखेंगे।

Anupam Kher

वहीं वो एक अन्य फिल्म नौटंकी में भी नजर आने वाले हैं। वहीं आईबी71 में भी वो अच्छा किरदार निभाते दिखेंगे। अनुपम अभिनेता तो हैं ही, वो सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखते हैं। खासकर सोशल मीडिया में वो काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। उनकी फोटो खूब वायरल हुई थी।

Back to top button