बॉलीवुड

सालों बाद खुला मंदिरा बेटी के ब्वॉय कट हेयर का राज, इस वजह से परेशान होकर कटवा लिए थे लंबे बाल

कभी टीवी शो ‘शांति’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली मंदिरा बेदी सशक्त किरदारों के लिए काफी मशहूर हैं। वो टीवी के साथ फिल्म और क्रिकेट में भी अपना हुनर दिखा चुकी हैं। एक्टिंग हो या एंकरिंग, मंदिरा का मुकाबला करना बहुत मुश्किल हो जाता है। अपनी फिटनेस को लेकर भी वो जानी जाती है।

टीवी शो शांति के दौरान मंदिर जैसी नजर आती थीं, उससे उनका लुक आज काफी बदला हुआ नजर आता है। इसकी वजह है उनको ब्वॉय कट हेयर जो काफी फेमस हैं। मंदिरा के कभी लंबे घुंघराले बाल हुआ करते थे। फिर उन्होंने बालों को कटवा लिया था। सालों बाद उनके बाल कटवाने के राज से पर्दा उठ गया है।

डीडीएलजे के बाद लंबे समय तक नहीं दिखी फिल्मों में

साल 1994 में शांति सीरियल के जरिए मंदिरा बेदी घर-घर में पहचानी जाती थीं। डीडी नेशनल के इस सीरियल ने उनको स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा। उनकी पहली फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे”थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी।

mandira bedi

हालांकि इस सुपरहिट फिल्म के बाद उन्होंने लंबे समय तक फिल्मों में काम नहीं किया। इसकी वजह पूछने पर उन्होंने कहा था कि उनको टाइप कास्ट होने का काफी डर था। वो बोली थी कि अगर आप फिल्म में भाभी, बहन या मां का किरदार कर लो, फिर आपको वैसे ही रोल ऑफर होने लगते हैं। इसी वजह से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

जानें क्यों कटवा लिए थे लंबे बाल

मंदिरा बेदी घुंघराले बालों में काफी सुंदर लगती थीं। फिर अचानक वो एक रियलिटी शो में नजर आई थीं तो उनके बाल कटे हुए थे। उनके फैन्स उनके लुक को देखकर हैरान हो गए थे। मंदिरा ने एक इंटरव्यू में बाल कटवाने की वजह बताई थी। उन्होंने बताया कि वो अपने लंबे घुंघराले बालों से परेशान हो चुकी थीं।

mandira bedi

मंदिरा ने कहा था कि उनको रोज इन बालों को सीधा करना पड़ता था। इससे परेशान होकर वो पार्लर चली गई थीं। यहां हेयर ड्रेसर ने उनके कहने पर भी बालों को ज्यादा छोटा नहीं किया था। उसने कहा था कि कल फिर से सोचकर वापस आना। एक्ट्रेस ने कहा कि वो अगले दिन फिर गईं और उन्होंने अपने बाल बिल्कुल छोटे करवा लिए।

बाल कटवाते ही मिलने लगे ऐसे रोल

मंदिरा बेदी को छोटे बाल रखे हुए 12 साल हो चुके हैं। अब दर्शक भी उनको इसी लुक में पसंद करने लगे हैं। वो कहती हैं कि छोटे बाल रखने के बाद उनको अलग-अलग रोल मिलने लगे। इनमें निगेटिव किरदार सबसे ज्यादा थे। वहीं उनको पुलिस वाली के भी रोल खूब ऑफर हुए और उनको काम की कोई कमी नहीं रही।

मंदिरा ने कहा कि उनको अपने छोटे बाल काफी अच्छे लगते हैं। इस लुक में लोग उनको मजबूत महिला के रोल ऑफर करने लगे हैं। वो कहती हैं कि मैं इनको आगे भी रखना चाहती हैं। उनसे जब पूछा गया कि क्या वो लंबे बाल दोबारा रखना चाहेंगी। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि अगर कोई अच्छा रोल मिले जिसमें लंबे बालों की जरूरत है तो वो विचार करेंगी।

Back to top button