राशिफल

Rashifal 5 May: आज इन 4 राशियों के लिए बन रहा है राजयोग, बड़ा धन लाभ मिलने की है संभावना

हम आपको गुरुवार 5 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 May 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

वित्तीय आयोजन के लिए दिन अच्छा है। शेयर-सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है। प्रकृति आपकी तरक्की के लिए नए रास्ते बना रही है। आत्मविश्वास बनाए रखें तथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करें। कार्यक्षेत्र के साथ-साथ योजनाओं में भी महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। बिना सोचे समझे कोई खरीददारी कर सकते हैं। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं।

laxmi maa ganesh

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखें। शेयर-सट्टा में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य की कमी रहेगी, जिसकी वजह से कुछ दूरियां आ सकती हैं। किसी के मामले में भी ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। जरूरी कार्य करने में सक्षम नजर आ सकता है। आपके द्वारा बनाए गए सभी प्रकार की योजना सफल रहने वाली है। बच्चों को लेकर अधिक चिंतित रह सकते हैं, उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें कुछ परेशान कर सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज जरूरी मामलों में कन्फ्यूजन बना रहेगा। किसी भरोसेमंद दोस्त की सलाह काम आ सकती है। पारिवारिक तथा सामाजिक स्तर पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने भावी लक्ष्यों के प्रति मेहनत और सुनियोजित ढंग से कार्य करना आपको सफलता देगा। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी। थोड़ी टेंशन भी आपको रहेगी। कामकाज धीमी गति से हो सकते हैं। कारोबार में नए लोगों का साथ मिलेगा। इसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होने वाली है। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं, तो दोस्त की मदद से कर सकते हैं। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। अपनों के प्रति मिलकर कुछ बेहतरीन करने का प्रयत्न कर सकते हैं। संतान के साथ आज आप के संबंध अच्छे हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके धैर्यशीलता में कठिनाई आ सकती है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। आने वाले समय में आपको शिक्षा से जुड़ी किसी भी कार्यक्रम से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। सोच में कुछ बड़े परिवर्तन आपको देखने मिल सकते है। छात्रों को अपनी किसी प्रतिभा के लिए पुरुस्कार मिल सकता है। पड़ोसी आपके शुभ कामों में आपकी मदद कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। विवाह संबंधी बात तय हो सकती है। आपके सारे काम आसानी से पूरे होते दिखेंगे। अपने भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते हैं। मनचाहा रोजगार मिल सकता है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किस्मत की और से आपको पूरा समर्थन मिल सकता है। गणेश जी की कृपा से आपके जीवन शैली में कई शुभ बदलाव होने वाले हैं। आज आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं रहेगी, लेकिन भविष्य को ध्यान में रखकर क्या उचित रहेगा इस पर अवश्य ध्यान दें। आज आपके सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। दोस्तों और पार्टनर के सहयोग से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

laxmi maa

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूर्ण साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। आत्मविश्वास की कमी के कारण आज मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। धन के मामले में जोखिम उठाने से बचें। आज योजना बनाकर कार्य करें। मसालेदार भोजन से आपको परहेज करने की आवश्कता है। अतिथियों के घर आगमन से परिवार में ख़ुशी का वातावरण बना रहेगा। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपको संतान से पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति हो सकती है। मन में अज्ञात भय बना रहेगा, जिस कारण आज के दिन आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित हो सकता है। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। थकान व कमजोरी रह सकती है। भागदौड़ रहेगी। आय में निश्चितता बनी रहेगी। आपको वाहन की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी नए व्यापार को शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। स्वजनों या स्नेहीजनों के साथ तनाव का प्रसंग उपस्थित होगा। दोपहर बाद स्वभाव में तेजी आएगी। कार्य-व्यवसाय से लाभ आशाजनक रहेगा फिर भी संतोष नहीं होगा और अधिक पाने की लालसा परेशानी में डाल सकती है, धैर्य से काम लें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किन्तु आप पैसों की बर्बादी करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। परिवार में सबके साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आज आपके मन को भटकाने वाले प्रसंग भी बनेंगे, सही दिशा में जा रहा कार्य किसी के गलत मार्गदर्शन से गलत भी हो सकता है। आज कुछ लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनी रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। अधिकतर समय घर की व्यक्तिगत गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप अच्छा महसूस करते हैं। आज आप प्रलोभन में अनैतिक कार्य करने से भी परहेज नही करेंगे, इससे धन लाभ शीघ्र तो होगा साथ मे नई समस्या भी बढ़ेंगी। गलतफहमियों से पर्दा हट सकता है। आपके द्वारा किए हुए कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। व्यवसाय में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।

आपने Rashifal 5 May 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 May 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 May 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button