बॉलीवुड

जानें क्यों आधी रात को अपनी नौकरानी के घर पहुंच गए थे राजेश खन्ना, बड़ी दिलचस्प है वजह

बॉलीवुड के इस दौर में कई सुपर स्टार मौजूद हैं। सबका अपना-अपना स्टारडम भी है। अगर किसी को बॉलीवुड का पहला सुपर स्टार कहा जाता है तो वो राजेश खन्ना हैं। राजेश के जैसा स्टारडम तो कोई अभिनेता नहीं पा सका। काका के नाम से मशहूर राजेश खन्ना के कई किस्से फिल्म जगत में मशहूर हैं।

rajesh khanna

इनमें से एक किस्सा तो उनकी दरियादिली का है जो फैन्स के मन में उनकी इज्जत बढ़ा देता है। क्या आपको पता है कि एक बार आधी रात को राजेश खन्ना अपनी नौकरानी के घर पहुंच गए थे। वो रात में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली अपनी नौकरानी के घर गए थे। इसकी वजह जानकर आप भी काका की तारीफ किए बिना नहीं रह सकेंगे।

अंतिम समय तक सुपर स्टार रहे राजेश

राजेश खन्ना उस दौर के सुपर स्टार हुआ करते थे। उनकी दीवानगी का आलम ऐसा था कि जिस गाड़ी से वो निकलते थे, उस गाड़ी को उनकी फैन्स चूमकर लाल कर देती थीं। उनके ऊपर लेखक यासिर उस्मान ने एक किताब लिखी है जिसका नाम ‘राजेश खन्ना-कुछ तो लोग कहेंगे’ है। इस किताब में उनके जीवन के बारे में काफी कुछ लिखा है।

rajesh khanna

राजेश खन्ना हमेशा से ही सुपर स्टार रहे। वो अपनी कमाई का हिस्सा अपने लिए ही नहीं बल्कि दूसरों के लिए भी खर्च किया करते थे। वो अपने स्टाफ का पूरा ध्यान रखा करते थे। उनके बच्चों को पढ़ाने की बात हो या उनकी शादी की जिम्मेदारी हो, वो हर बार पैसों से मदद किया करते थे। उन्होंने कभी पैसों की चिंता ही नहीं की थी।

जब आधी रात पहुंच गए नौकरानी के घर

राजेश खन्ना के बारे में एक किस्सा काफी मशहूर है जब वो आधी रात को अपनी नौकरानी के घर पहुंच गए थे। हुआ ये था कि उनकी नौकरानी की बहन थी। उसको दिल की बीमारी थी। जब ये बात राजेश को पता लगी तो उन्होंने ऑपरेशन का सारा खर्चा उठाया और नौकरानी की बहन का ऑपरेशन भी करवाया।

rajesh khanna

इसके बाद ऑपरेशन तो सफल रहा लेकिन डॉक्टरों ने एक हिदायत दी थी। उनका कहना था कि अब बहन को 3 महीने तक कोई काम नहीं करना है। उसको सिर्फ घर पर ही रहना है और कोई काम नहीं कर सकती है। जब राजेश खन्ना को ये बात पता लगी तो उनको अचानक से ही उसकी चिंता होने लगी।

इस वजह से रात को पहुंच गए नौकरानी के घर

राजेश खन्ना को असल में चिंता इस बात की थी कि अगर वो 3 महीने काम नहीं करेगी तो उसका घर कैसे चलेगा। वो राशन कैसे खरीदेगी और 3 महीने तक क्या खाएगी। इसके बाद उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने फौरन ही अपने करीबी भूपेश को फोन किया। उनको आधी रात को जिप्सी निकालने के लिए बोला।

rajesh khanna

उन्होंने भूपेश से कहा कि वो राशन वाले को फोन करें और 6 माह का पूरा राशन जिप्सी पर लादे। भूपेश हैरान थे लेकिन राजेश जैसा कह रहे थे, वो कर रहे थे। इसके बाद राजेश भूपेश के साथ आधी रात को ही नौकरानी के घर पहुंच गए। सारा राशन नौकरानी के घर पर रखा और तब जाकर वो वापस आए।

Back to top button