बॉलीवुड

जैसे ही अर्पिता की पार्टी में पहुंची ये अनजान लड़की…हीरोइनों के बजाय इस पर टिक गईं सबकी नजरें

बॉलीवुड में ईद का सेलिब्रेशन खूब धूमधाम से मनाया गया। कई जगह दावतें दी गईं और एक दूसरे को खाना खिलाया गया। फिर भी बॉलीवुड में जो सबसे फेमस ईद पार्टी होती है वो सलमान खान के परिवार की ओर से दी जाती है। इस पार्टी में बड़े-बड़े एक्टर्स का जमावड़ा लग जाता है।

इस बार ये पार्टी सलमान ने नहीं बल्कि उनकी बहन अर्पिता खान ने दी थी। बॉलीवुड का शायद ही कोई चेहरा हो जो इस पार्टी में नहीं दिखा हो। वहीं इस पार्टी में एक लड़की ऐसी भी दिखी जो वहां पहुंची तो हीरोइनों को छोड़कर सबकी निगाहें इस लड़की पर ही टिक गईं। आइए जानें ये लड़की कौन है।

पार्टी में बड़े-बड़े चेहरे आए नजर

सलमान खान हर साल ईद के मौके पर पार्टी देते रहे हैं। इस बार उन्होंने थोड़ा सा बदलाव किया और ये मौका अपनी बहन अर्पिता खान को दिया। अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा ने इस बार पार्टी दी। पार्टी का निमंत्रण मिलते ही बड़े-बड़े सेलिब्रिटी यहां आने के लिए बेताब नजर आए।

arpita khan

बॉलीवुड के हीरो-हीरोइन से लेकर तमाम लोग इस दावत में शरीक हुए। वहीं कुछ लोगों के आने पर मीडिया वाले भी चौंक गए। इनमें कंगना रनौत भी शामिल हैं। उनकी और सलमान खान की खास बनती नहीं है। ऐसे में उनको पार्टी में देखकर लोग जरूर चौंक गए। वहीं शहनाज गिल भी दावत में आई थीं।

कियारा-सिड से लेकर शहनाज छा गए

इस पार्टी में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दिखे। खास बात ये थी कि दोनों ने अपने ब्रेकअप की खबरों को यहां साथ आकर विराम लगा दिया। दोनों ही साथ-साथ नजर आ रहे थे। उनको देखकर साफ हो गया कि एक्टर्स के बीच अलगाव की खबरें सिर्फ कोरी अफवाह के अलावा कुछ नहीं थी।

वहीं दूसरी ओर शहनाज गिल कौर को भी पार्टी का न्योता मिला था। वो भी काले रंग के सूट में यहां पहुंची थीं। उन्होंने पार्टी से जाते वक्त सलमान खान के साथ खूब मस्ती की। वो सलमान से गाड़ी तक छोड़ने की जिद करने लगी। उनकी जिद मानकर सलमान भी गाड़ी तक उनको छोड़ने आए। इसके बाद शहनाज ने सलमान खान को किस भी किया।

जानें कौन थी वो लड़की जिसपर टिक गई नजरें

अब हम आपको बताते हैं कि वो लड़की कौन थी जिसके आने पर सबकी निगाहें उसी पर जम गईं। वो कोई और नहीं बल्कि सलमान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री थीं। सलमान की बहन अलविरा ने अभिनेता अतुल अग्निहोत्री से शादी की है। इन दोनों की बेटी का नाम ही अलीजेह है। वो काफी खूबसूरत हैं। वो भी पार्टी में आई थीं।

अलीजेह ने नीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। उनको देखने के बाद सबकी निगाहें उनपर ही टिक गई थीं। आपको बता दें कि वो इस समय मॉडलिंग कर रही हैं। जल्द ही वो भी बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वैसे सलमान की भांजी सोशल मीडिया पर भी खूब समय बिताती नजर आती हैं। वो अपनी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।

Back to top button