बॉलीवुड

एक्ट्रेस नोरा फतेही का चल रहा सीक्रेट अफेयर!, इस मशहूर कोरियोग्राफर का सामने आया नाम

बॉलीवुड में जोड़ियां बनना इन दिनों काफी आम सा चलन हो गया है। बस पता नहीं चल पाता कि किस एक्ट्रेस का अफेयर किससे चल रहा है। अब एक और मशहूर एक्ट्रेस और डांसर के बारे में भी खबर आई है कि उनका सीक्रेट अफेयर चल रहा है। हम नोरा फतेही की बात कर रहे हैं जो बॉलीवुड में इन दिनों छाई हुई हैं।

एक्टिंग हो या डांसिंग मूव्स, नोरा फतेही हमेशा ही लाइम लाइट में नजर आती हैं। वो अपनी दिलकश अदाओं से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुई हैं। खबर आ रही है कि विदेशी बाला का मशहूर कोरियोग्राफर से सीक्रेट अफेयर चल रहा है। आइए जानें कौन है वो जिसने नोरा का दिल चुरा लिया है।

कनाडा की रहने वाली हैं नोरा

नोरा फतेही भले ही बॉलीवुड में अपने डांस से धूम मचा रही हों लेकिन वो भारत की नहीं हैं। उनके लुक्स जरूर भारतीय लगते हैं लेकिन वो कनाडा की रहने वाली हैं। उनका जन्म 6 फरवरी 1992 को टोरंटो में हुआ था। उन्होंने हिन्दी फिल्मों में तो काम किया ही है। इसके अलावा भी उन्होंने तेलगू, मलयालम और तमिल मूवीज की हैं।

ब्लॉक बस्टर फिल्म बाहुबली में उन्होंने अपने डांस और अदाओं से सबका मन जीत लिया था। वो साल 2014 से फिल्म लाइन में सक्रिय हैं। नोरा टीवी शो में भी नजर आती हैं। उनको डांसिंग शोज में जज बनाया जाता है ताकि वो आने वाले डांसर्स को परख सकें। वैसे नोरा मॉडलिंग भी कर चुकी हैं और अपनी फिटनेस के लिए काफी फेमस हैं।

इस कोरियोग्राफर से अफेयर की खबरें

नोरा फतेही बेहद खूबसूरत हैं। ऐसे में उनका ब्वॉयफ्रेंड कौन है, इस बारे में भी लोगों के बीच चर्चा होते रहती है। वैसे तो कई सेलेब्स से नोरा का नाम जुड़ा है। फिर भी जिस नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है वो मशहूर कोरियाग्राफर हैं। उनका नाम टेरेंस लुईस है। खबरें आ रही हैं कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है।

दोनों ही अच्छे डांसर हैं। इसके साथ ही एक साथ वो डांस शो भी जज करते नजर आते हैं। अब दोनों के बीच क्या चल रहा है ये तो इनमें से किसी ने नहीं कबूला। फिर भी टेरेंस से इस बारे में एक इंटरव्यू में सवाल जरूर किया गया था। उनसे पूछा गया था कि क्या उनके और नोरा के बीच कुछ चल रहा है।

कोरियोग्राफर ने किया ये इशारा

नोरा से रिश्ते के सवाल पर टेरेंस ने इनकार नहीं किया। उन्होंने मना करने के जगह कुछ ऐसा कह दिया जिससे अफेयर की खबरों को और हवा मिल गई है। इसी के बाद दोनों के सीक्रेट अफेयर की खबरें सामने आईं। टेरेंस बोले कि ऑन कैमरा वो इस बारे में कुछ नहीं बता सकते हैं। हां उन्होंने ऑफ कैमरा इस पर जानकारी देने की बात जरूर कही।

टेरेंस ने इसके बाद कहा कि हम दोनों की कैमिस्ट्री काफी अच्छी है। कोरियोग्राफर बोले कि नोरा की एनर्जी उनको काफी पसंद आती है। वो काफी मेहनत करती हैं और अच्छी डांसर भी है। वहीं जब टेरेंस से सवाल किया गया कि क्या फ्यूचर में वो एक-दूसरे को डेट करेंगे तो इस सवाल के जवाब में वो बस मुस्करा दिए।

Back to top button