दिलचस्प

लड़की अस्पताल आई मां का इलाज करवाने, आशिक कर्मचारी ने बोल दिया I LOVE YOU, जानें फिर क्या हुआ?

कहावत है कि मोहब्बत अंधी होती है। किसी समय भी किसी के दिल में प्यार का दीया जल सकता है। फिर उस दौरान न मौके की नजाकत देखी जाती है, न ही जगह। ऐसा ही अजीबो गरीब मामला बिहार से भी सामने आया है। यहां एक अस्पताल कर्मचारी को एक लड़की से मोहब्बत से हो गई।

सबसे हैरानी की बात तो ये है कि उसको प्यार पहली ही नजर में हो गया। जगह भी कोई होटल या रेस्तरां नहीं बल्कि वही अस्पताल था जहां वो काम करता है। लड़की अस्पताल तो अपनी मां का इलाज करवाने आई थी लेकिन आशिक कर्मचारी ने उसको वहीं प्रपोज कर दिया। आइए जानें इस लव स्टोरी का अंजाम क्या हुआ।

वैशाली से सामने आया मामला

वैसे तो इन दिनों लव मैरिज काफी आम हो गई है। अब माता-पिता भी बच्चों की पसंद के आगे मान जाते हैं। फिर भी प्यार अगर अस्पताल में हो जाए तो कुछ अजीब लगता है। बिहार के वैशाली में भी अजीबो-गरीब घटना हुई। यहां एक अस्पताल कर्मचारी को अपने कार्यस्थल में ही लड़की से पहली नजर में प्यार हो गया।

मामला हाजीपुर सदर अस्पताल का बताया जा रहा है। यहां मनिंदर कुमार सिंह स्वास्थ्य कर्मचारी के रूप में तैनात हैं। वो मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। हाल ही में प्रीति सिंह की मां की तबीयत खराब हो गई थी। उसने अपनी मां का इलाज हाजीपुर के इसी अस्पताल में करवाने का फैसला कर लिया। वो मां को लेकर यहां पहुंच गई।

प्रीति को इस बात की खबर ही नहीं थी कि वो यहां अपनी मां के इलाज के लिए आई है लेकिन उसकी जिन्दगी में यहां बड़ा बदलाव आने वाला है। प्रीति मां की देखरेख के लिए ही अस्पताल में रुकी हुई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मनिंदर से हो गई। दोनों में शुरुआत में मां की सेहत को लेकर बातें होने लगीं।

मनिंदर को पसंद आई प्रीति, कर दिया प्रपोज

प्रीति भी अस्पताल में ज्यादा समय देती थी। वहीं मनिंदर की तो ड्यूटी ही वहां लगी हुई थी। इस वजह से दोनों का मिलना जुलना और बातें दिन में कई बार हो जाती थीं। दोनों की बातें हुईं और विचार मिले तो इन लोगों ने एक दूसरे से दोस्ती भी कर ली। अब दोस्ती हुई तो घर परिवार की बातें भी करने लगे।

पांच दिन में ही दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए। वहीं मनिंदर को तो प्रीति मन ही मन बहुत पसंद आने लगी। वो प्रीति को अपना बनाने के सपने देखने लगा। पांचवे दिन जब प्रीति से उसकी मुलाकात हुई तो उसने अपने दिल की बात प्रीति से कहने का मन भी बना लिया। जब प्रीति अस्पताल में मिली तो उसने आई लव यू बोल दिया।

जानें क्या हुआ लव स्टोरी का अंजाम

प्रीति को जब मनिंदर ने प्रपोज किया तो उसको भी अच्छा लगा। वो भी मन ही मन उसको चाहने लगी थी। फिर मनिंदर ने कहा कि वो उससे शादी करना चाहता है। उसकी इस बात पर प्रीति ने बताया कि उसके पिता इस दुनिया में नहीं हैं। बस उसकी मां ही है और वो जो भी फैसला करेंगी, वो उस निर्णय को मान लेंगी।

प्रीति की बात मानकर मनिंदर ने उसकी मां से मुलाकात की। साथ ही उनकी बेटी से शादी करने की इच्छा जताई। मनिंदर ने ये भी कह दिया कि उसको दहेज में एक रुपये भी नहीं चाहिए। लड़के की बात सुनकर मां भी खुशी-खुशी राजी हो गई। इसके बाद पतालेश्वर मंदिर में ही दोनों की शादी हो गई। शादी में दोनों के परिवार वाले भी मौजूद रहे।

Back to top button
?>