बॉलीवुड

अफवाह निकलीं सिद्धार्थ-कियारा के BREAK UP वाली खबरें, ईद पार्टी में इस अंदाज में साथ दिखे दोनों

बॉलीवुड में जोड़ियां बनती भी हैं और टूटती भी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में तो ये चलन काफी आम हो गया है। इससे स्टार्स को मानो कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। वो एक के साथ रिलेशन तोड़ते हैं और दूसरे के साथ पैच अप करते नजर आते हैं। बॉलीवुड की एक फेमस जोड़ी के भी अलग होने की खबरें आम हो गई थीं।

sidharth malhotra and kiara advani

ये जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की थी। दोनों के ब्रेकअप की खबरें खूब उड़ाई जा रही थीं। हालांकि अर्पिता की ईद पार्टी में ये खबरें धुआं-धुआं हो गईं। ये जोड़ी अब भी बरकरार है। ईद पार्टी में जिस अंदाज में दोनों नजर आए, उसे देखकर पता चलता है कि ये कपल आज भी साथ है। इनकी जुदाई नहीं हुई है।

सलमान खान की बहन ने दी थी पार्टी

हर बार ईद की पार्टी सलमान खान के घर होती थी। वो ही इस पार्टी को होस्ट करते आए थे। इस बार ये ट्रेंड बदल दिया गया। उनकी बहन को सलमान ने इस बार ये मौका दिया। अर्पिता और उनके पति आयुष ने इस बार बॉलीवुड सितारों को ईद की पार्टी के लिए इन्वाइट किया। निमंत्रण मिलते ही सितारे भी भागे चले आए।

सलमान की बहन की पार्टी का न्योता जिस भी सितारे को मिला, वो मना नहीं कर सका। एक्ट्रेस शहनाज गिल को ब्लैक सूट में खूब फब रही थीं। वो सलमान के गले भी मिलीं और उनके काफी क्लोज नजर आईं। दूसरी ओर कंगना रनौत ने भी पार्टी में शिरकत कर सबको चौंका दिया। उनके सलमान से रिश्ते सामान्य नहीं हैं।

कियारा और सिद्धार्थ दिखे साथ-साथ

इस पार्टी में वैसे तो कई सेलिब्रिटी नजर आ रहे थे। इसके बाद भी लोगों की नजरें एक जोड़ी पर जमी हुई थीं। ये जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की है। दोनों के ही अलग होने की खबरें मीडिया में कई दिनों से दिखाई जा रही हैं। कहा जा रहा था कि दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हालांकि ये सारी खबरें झूठी निकलीं। दोनों ने पार्टी में साथ मिलकर मजे किए। दोनों ही काफी क्लोज नजर आए। इसके साथ ही जोड़ी ने उन खबरों को हमेशा के लिए विराम भी लगा दिया जिनमें दोनों के ब्रेकअप की बातें कही जा रही थीं। दोनों पहले से भी ज्यादा क्लोज दिख रहे थे और अफवाह फैलाने वालों का मुंह बंद करते दिखे।

इन कपड़ों में नजर आए पार्टी में

ईद इवेंट के लिए लव बडर्स ने आउटफिट भी खास पहना हुआ था। कियारा ने इस मौके के लिए इंडो वेस्टर्न ड्रेस चूज की थी। इस आउटफिट में वो कयामत लग रही थीं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने स्टाइलिश कपड़े पहने थे। उन्होंने वाइट पैटर्न संग एक काला कुर्ता भी पहना था। दोनों ही एक-दूसरे के साथ कमाल लग रहे थे।

ईद पार्टी में दोनों खिलखिलाते हुए नजर आए। दोनों के वर्कफ्रंट को देखें तो एक्टर्स काफी बिजी हैं। सिद्धार्थ के पास जहां थैंक गॉड, मिशन मजनू, योद्धा और भारतीय वायुसेना जैसी फिल्में हैं। वहीं कियारा भी गोविंदा नाम मेरा, भूल भुलैया 2 और जुग जुग जियो में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं।

Back to top button