बॉलीवुड

अजय-किच्चा भाषा विवाद में अब गायक सोनू निगम भी कूदे, बोले- नहीं है हिन्दी राष्ट्र भाषा

सोनू निगम को फिल्म इंडस्ट्री का सदाबहार गायक कहा जाता है। उनकी आवाज का जादू हर उम्र के लोगों को दीवाना बना देता है। वैसे तो सोनू गीतों के जरिए अक्सर सुर्खियों में रहा करते हैं। इसके अलावा भी कई मुद्दे हैं जिनपर वो बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने भी जाते हैं और चर्चा में भी आते हैं।

sonu nigam

कुछ समय पहले मस्जिद में लाउड स्पीकर मामले को लेकर काफी विवाद हुआ था। सोनू अपने बयान को लेकर काफी सुर्खियों में आ गए थे। अब वो एक नये विवाद में कूद पड़े हैं। ये विवाद अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच हुआ था। आइए जानें गायक ने दोनों के विवाद पर क्या कहा है जो काफी वायरल हो रहा है।

हिन्दी पर हुआ था किच्चा और अजय विवाद

बॉलीवुड में इन दिनों छोटी-छोटी बातें काफी तूल पकड़ लेती हैं। हाल ही में हिन्दी भाषा को लेकर भी एक छोटी सी बात ने काफी तूल पकड़ लिया था। इसको लेकर दो दिग्गज एक्टर आपस में भिड़ गए थे। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और साउथ एक्टर किच्चा सुदीप की काफी लंबी चौड़ी बहस हिन्दी को लेकर हुई थी।

ajay and sudeep

किच्चा सुदीप अपनी एक फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कह दिया था कि हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा नहीं है। इसी बात को लेकर अजय देवगन उनसे भिड़ गए थे। अजय ने लिख दिया था कि अगर ऐसा है तो अपनी फिल्मों को हिन्दी भाषा में डब करके क्यों रिलीज करते हो। इसके बाद दोनों एक्टरों की अच्छी खासी बहस हो गई थी।

जानें सोनू निगम ने इस विवाद पर क्या बयान दिया

अजय-किच्चा विवाद में सोनू निगम कूद पड़े हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनू निगम ने कहा है कि हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा नहीं है। उनका कहना है कि मैंने तो आजतक कहीं नहीं पढ़ा है कि हिन्दी राष्ट्र भाषा है। वो बोले कि संविधान में भी कहीं इस बात का जिक्र नहीं है।

सोनू बोले कि न तो मुझे ऐसी जानकारी है, न ही विशेषज्ञों ने मुझे कभी बताया। गायक ने कहा कि हां हिन्दी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा जरूर है। सोनू बोले कि ऐसी ही बहस तमिल और संस्कृत को लेकर भी की जाती है। कोई कहता है तमिल सबसे पुरानी भाषा है तो कोई संस्कृत को कहा करता है।

सोनू बोले, देश में ही दुश्मन पैदा मत करो

गायक का कहना है कि इन विवादों में पड़कर कुछ नहीं हासिल होगा। सिंगर ने कहा कि इन बातों से देश में दुश्मन पैदा मत करो। उनका कहना है कि क्या देश के दूसरे मुल्कों से पंगे कम हैं जो अपने ही देश में पंगे करने पर तुले हुए हो। कोई कहता है तुम हिन्दी बोले तो कोई क्यों बोलेगा। जिसको जो भाषा आती है वही बोलेगा।

गायक का कहना है कि एक देश में एक ही भाषा बोली जाए, ऐसा क्यों होना चाहिए। जो जिस भाषा में सहज महसूस करता है, वही भाषा बोलेगा। आप कौन होते हो किसी पर भाषा को थोपने वाले। सोनू ने कहा कि भारत को भाषा के चक्कर में मत बांटिए। देश में पहले से ही बहुत सारी समस्याएं हैं, पहले उनसे निपटिए।

Back to top button
?>