बॉलीवुड

बचपन की पहली ईद वाली फोटो लगाकर इस हीरोइन ने दी बधाई, इंटरनेट पर शुरू हो गया ‘पहचान कौन’ का खेल

ईद का त्योहार पूरे भारत में बड़ी ही सादगी के साथ मनाया जा रहा है। हर ओर खुशियां बांटी जा रही हैं। चारों तरफ खुशी का माहौल नजर आ रहा है। बॉलीवुड भी इस त्योहार से अछूता नहीं दिख रहा है। बड़े-बड़े सेलिब्रिटी अपने फैन्स को इस पर्व पर बधाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार से लेकर संजय दत्त तक फैन्स के संदेश दिख रहे हैं।

वहीं बॉलीवुड की एक अभिनेत्री ऐसी भी हैं जिन्होंने कुछ अलग ही अंदाज में अपने फैन्स को ईद की बधाई दे दी है। उन्होंने फैन्स के लिए अपनी एक फोटो अपलोड कर दी है। इस फोटो के जरिए बधाई भी दे दी है और उनको पहचानने का चैलेंज भी दे दिया है। चलिए आप बताएं क्या आप उनको पहचान सके या नहीं।

पहली ईद की फोटो दिखाकर दी बधाई

बॉलीवुड में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। सब अपने-अपने तरीके से बधाइयां देने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं एक फेमस अभिनेत्री ने तो अपनी ईद की पहली फोटो डालकर बधाई दी है। उन्होंने अपने बचपन की फोटो दिखाई है और उनकी पहली ईद के बारे में भी बताया है। फैन्स उनकी स्टाइल को खूब पसंद कर रहे हैं।

bhumi pednekar

अब अगर आप बच्ची को पहचानने में परेशान हो रहे हैं तो हम आपकी मदद करते हैं। ये एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर हैं जिन्होंने पहली ईद की फोटो के जरिए बचपन को याद किया है। उन्होंने भी दूसरे स्टार्स की तरह ही पूरे देश को इस त्योहार की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही अमन चैन से ईद मनाने को कहा है।

भूमि ने चाहने वालों को दिया ये संदेश

भूमि ने जिस फोटो को शेयर किया है उसनें कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है थ्रोबैक टू माय फर्स्ट ईद आउटफिट। हीरोइन ने अपने करीबियों को याद भी किया है। उन्होंने अपनी इस ड्रेस के बारे में बताया है कि ये उनको साजिदा काकी और राशिद काका ने दी थी। वो आज के दिन दोनों को काफी मिस कर रही हैं।

bhumi pednekar

भूमि ने इसके साथ सभी को ईद मुबारक और ढेर सारा प्यार व खुशियां भी दी हैं। वहीं दूसरी ओर उनके फैन्स को भूमि की ये फोटो इतनी पसंद आ गई कि ये वायरल हो गई है। इंटरनेट पर इसे लेकर गेम्स खेले जा रहे हैं। उनके फैन पेज पर लोग एक दूसरे को बच्ची को पहचानने का चैलेंज देते हुए दिख रहे हैं।

दमदार भूमिका के लिए जानी जाती हैं भूमि

भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री के रूप में फेमस हैं। वो अपने किरदार में घुसना अच्छे से जानती हैं। आयुष्मान के साथ उनकी पहली मूवी में उन्होंने अपने वजन कई किलो बढ़ा लिया था। कहानी की डिमांड के हिसाब से उन्होंने अपने आप को वैसे ही ढाल लिया था। फिर अक्षय के साथ वो कई मूवीज में नजर आईं।

bhumi pednekar

खासकर ऐसी फिल्में जिनके भीतर संदेश छिपा होता है, उन फिल्मों में भूमि का रोल काफी फबता है। उनकी टॉयलेट एक प्रेमकथा मूवी तो काफी हिट साबित हुई थी। एक बार फिर वो रक्षा बंधन फिल्म के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आने वाली हैं। उनकी फिल्म का फैन्स बेसब्री से वेट कर रहे हैं।

Back to top button