राजनीतिसमाचार

PM का यूरोप दौरा: जर्मनी में भी हुई ‘भारत माता की जय’…मोदी को देखने के लिए विदेश में लगी होड़

यूरोप के देशों के साथ संबंध और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के दौरे पर रवाना हो गए। वो तीन देशों की यात्रा करेंगे। इनमें जर्मनी, जेनमार्क और फ्रांस शामिल हैं। पीएम मोदी इन देशों में जाकर कई मुद्दों पर बातचीत करने वाले हैं और सुरक्षा, ऊर्जा से लेकर आर्थिक संबंधों पर भी फोकस करेंगे।

अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन पीएम मोदी जर्मनी पहुंच गए। यहां पर बर्लिन एयरपोर्ट में उनका भव्य स्वागत किया गया। जर्मनी में पीएम का क्रेज ऐसा दिखा कि वहां भी भारत माता की जयकार होने लगी। इतना ही नहीं विदेशी धरती पर कदम रखते ही उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

बहुत महत्वपूर्ण है तीन दिनी दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिनी दौरा भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब रूस-यूक्रेन की जंग चल रही है और भारत की भूमिका तटस्थ रहती आई है। यूरोप के देश चाहते हैं कि भारत भी रूस के खिलाफ खड़ा हो जाए। फिर भी हमारे देश ने इस मामले में तटस्थ रहना ही जरूरी समझा है।

इस तनाव भरे माहौल के बीच मोदी की यात्रा पर पूरी दुनिया की नजरें हैं। वो पहले जर्मनी के जांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मुलाकात करेंगे। इसके बाद डेनमार्क जाएंगे। यहां पर इस देश के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन से वो मिलने वाले हैं। दौरे के आखिरी में वो फ्रांस जाएंगे। यहां राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से उनकी मीटिंग होगी।

विदेशी धरती पर कदम रखते ही दिखा जलवा

पीएम मोदी जैसे ही विदेशी धरती पर पहुंचे, उनका जलवा भी दिखने लगा। वो बर्लिन के होटल में जैसे ही गए, वहां उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों के बीच होड़ लग गई। लोग वहां भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। वहीं कोई वंदे मातरम का गीत गाने लग गया। लोग अपने कैमरे से उनकी फोटो खींचने के लिए बेताब नजर आए।

वहां मौजूद भारतीय मूल के बच्चों में पीएम का काफी क्रेज नजर आया। बच्चों ने पहले से ही मोदी के स्वागत की तैयारी कर ली थी। एक बच्चे ने पीएम को देश भक्ति का गीत सुनाया। उसके गीत को सुनकर मोदी भी उसके साथ गाने को गुनगुनाने लगे। फिर उन्होंने बच्चे की खूब तारीफ भी की। वहीं बच्चों ने उनके स्केच भी बनाए थे।

 बच्ची की पेंटिंग मोदी को भा गई

होटल में एक बच्ची भी आई थी जिसका नाम मान्या था। वो पीएम को अपना रोल मॉडल मानती है। वो पीएम की पेंटिंग बनाकर लाई थी। उसको देखने के बाद मोदी ने उसपर अपने साइन किए जिससे बच्ची बहुत खुश हो गई। पीएम अपने कार्यक्रम से समय निकालकर वहां भारतीय मूल के निवासियों को संबोधित भी करेंगे।

उन्होंने इसकी जानकारी ट्विट में दी थी। उन्होंने बताया था कि चांसलर से मिलने के बाद वो भारतीय कारोबारियों से मिलेंगे। भारतीय समुदाय ने उनके लिए कार्यक्रम रखा है जहां वो जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि भारत व जर्मनी की दोस्ती के लिए उनकी ये यात्रा कई मायनों में काफी अहम भी होने जा रही है।

Back to top button