दिलचस्प

उम्र 30 वर्ष और 47 बच्चों का बन गया पिता, अभी होने जा रहे हैं 10 और बच्चे, ऐसा कैसे हुआ संभव?

कभी आपने सुना है कि 30 साल के युवक के 47 बच्चे हों। आप इस बात पर यकीन नहीं करेंगे। अब हम कहें कि अभी उसके 10 बच्चे और होने जा रहे हैं, फिर तो आपको ये बात मजाक ही लगेगी। वही अगर आपको पता लगे कि जिस युवक की बात हो रही है वो अब तक कुंवारा है। अब तो आपको सब झूठ लगने लगेगा।

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये झूठ नहीं, बिल्कुल सच है। जी हां अमेरिका में एक युवक रहता है जिसकी अब तक शादी ही नहीं हुई है। इसके बाद भी वो 47 बच्चों का बाप बन चुका है। इतना ही नहीं 10 बच्चे तो अभी लाइन में हैं। उनकी उम्र भी बस 30 साल है। आइए जानें ऐसा कैसै संभव हुआ।

मिलिए अमेरिका के ‘विक्की डोनर’ से

आप अगर बॉलीवुड फिल्मों का शौक रखते हैं तो आपने विक्की डोनर मूवी जरूर देखी होगी। इस मूवी में आयुष्मान खुराना ने रोल किया था और वो अपना स्पर्म डोनेट किया करते थे। बस कुछ ऐसी ही कहानी अमेरिका के इस युवक की भी है। 30 साल के इस युवक का नाम केल गार्डी है जो हकीकत में विक्की डोनर हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kyle Gordy (@kylegordy123)

अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले केल अपना स्पर्म डोनेट करते हैं। इसी वजह से 30 साल के केल की इस समय 47 संतानें पैदा हो चुकी हैं। वहीं 10 संतानें पैदा होने जा रही हैं। इस हिसाब से कुल मिलाकर उनके 57 बच्चे पैदा हो जाएंगे। हालांकि ये राह उनके लिए इतनी आसान भी नहीं रही। उनको भी फिल्म के जैसे ही नुकसान हुआ।

छोड़कर चली जाती हैं लड़कियां

केल भले ही स्पर्म डोनर हों और किसी महिला की दुनिया में खुशियां लाने का काम करते हों, मगर उनकी खुद की दुनिया इस वजह से वीरान हो गई है। उनके साथ कोई भी लड़की टिक ही नहीं पाती है। उन्होंने कई लड़कियों को डेट किया लेकिन उनका रिलेशनशिप आगे ही नहीं बढ़ सका।

इसकी वजह उनका स्पर्म डोनर होना है। केल कहते हैं कि वो किसी भी लड़की से इस बात को नहीं छिपाते हैं कि वो क्या करते हैं। जैसे ही लड़की को पता लगता है कि वो शुक्राणु दान करते हैं तो वो उनके पास रुकती ही नहीं है। हालांकि केल को उम्मीद है कि कभी न कभी कोई उदार लड़की उनकी जिन्दगी में जरूर आएगी।

सोशल मीडिया पर मैसेज करती हैं महिलाएं

केल ने बताया कि जिन महिलाओं को स्पर्म चाहिए होता है, वो उनको सोशल मीडिया पर मैसेज करती हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्होंने कुछ महिलाओं को स्पर्म डोनेट किया। ज्यादातर को गर्भ धारण हो गया और बच्चे भी हो गए। इसके बाद तो औरतों ने सोशल मीडिया पर उनको मैसेज करना शुरू कर दिया।

वो कहते हैं अब तक करीब 1000 महिलाएं उनसे स्पर्म मांग चुकी हैं। इनमें से कई रईस महिलाएं भी थीं। जब उनके से कुछ के बच्चे हुए तो उनकी फोटो केल को भी भेजी। वैसे केल अपनी सेहत का भी बहुत ख्याल रखते हैं। वो नशे से दूर रहते हैं और अच्छा खाना खाते हैं ताकि उनकी सेहत अच्छी रहे और स्पर्म भी अच्छे हों।

Back to top button