राशिफल

Rashifal 3 May: आज इन 7 राशियों को रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे, प्रेम-प्रसंग शुभ रहेगा

हम आपको मंगलवार 3 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 3 May 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप घर के काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। प्रेमी की सेहत को लेकर चिंता करेंगे। आप धन लाभ की कामना से अधिकांश कार्य करेंगे, लाभ होगा भी लेकिन खर्च लगे रहने से हाथ मे रुकेगा नहीं। भाग्य पर आप कुछ ज्यादा ही भरोसा कर सकते है। हर कार्य आपके मुमकिन हो सकते है। इस समय निवेश करना आपके लिए अनुकूल नहीं है। कार्य व्यवसाय में तेजी मंदी लगी रहने के कारण बनी बनाई योजना लटक सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। जीवनसाथी और संतान से सामान्य संबंध रहेंगे। किसी बड़े व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। आपको अपने काम के लिये बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा। नौकरी पेशा वाले सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको अपने रोमांटिक भावों को दरकिनार करना पड़ सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी होने के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका मनोबल बढ़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को व्यापार से संबंधित यात्राएं करनी पड़ेगी, इससे आपको लाभ होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विद्यार्थियों को विशेष उपलब्धि मिलने के योग बनते देख रहे हैं। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य आज आपके भाई की मदद से पूरे होंगे, जिससे आपके मन मे प्रसंता बनी रहेगी। आपके अधीनस्थ अनावश्यक बहस कर सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप विवाद बढ़ सकता है। व्यावहारिक प्रसंग के कारण यात्रा कर सकते हैं। आप अपने माता पिता को आज देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। नए कार्यो के आरंभ के लिए शुभ दिन है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप किसी पुराने परिचित से अचानक ही मिल सकते हैं। तनाव से बचें, स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यापार में जल्दबाजी में बड़े निवेश से बचना होगा, घाटे की आशंका प्रबल है। कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आपको क्रोधित करेगी परंतु क्रोध को नियंत्रण में रखने से बात अधिक नहीं बिगड़ेगी। युवा समय का समुचित इस्तेमाल करें, व्यर्थ के कामों में इसे बर्बाद न करें। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा। नौकरीपेशा और टीम लीडर को अधीनस्थों के कामकाज पर पैनी निगाह रखनी होगी। टारगेट पूरा करने के लिए सहकर्मियों से फोन पर संपर्क बढ़ाएं। लेन-देन को लेकर पारदर्शिता जरूर बनाए रखें. यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों के लिए ये दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। बिजनेस पार्टनरशिप में सहयोगी पर बिना वजह का शक विवाद खड़ा कर सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

घर में सुख शांति और आनंद का माहौल रहेगा। परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने से कायाकल्प होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। मातृ पक्ष से कष्ट मिल सकता है। शिक्षा या संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। झूठ बोलने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में उदासीन कतई न रहें। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई, बहन से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। समाजसेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। अकस्मात न हो, इसलिए वाहन संभालकर चलाएं। उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के लिए दिन शुभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने जीवनसाथी के मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। आज शत्रु आप पर प्रहार करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपको कुछ नहीं करना है। वह खुद ही परास्त हो जाएंगे। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। योग और ध्यान आपको स्वस्थ और मानसिक रूप से फिट रहने में मदद करेंगे। आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। जरूरी कामों पर धन खर्च होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप वाद-विवाद को टालिएगा। घर में खुशियाँ ही खुशियाँ रहने वाली है। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी। आज परोपकार या सत्कार्य कर सकेंगे।

Hanuman

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

रियल एस्टेट में निवेश लुभावना होगा। आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं आ सकती है। आज का दिन सफलता और आमोद- प्रमोद से भरा होगा, जिससे पूरे दिन मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दोस्तों के मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। कार्यस्थल में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में साझेदारी से अच्छा लाभ मिल सकता है।आपका समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। सार्वजनिक जीवन में सफलता और सिद्धि प्राप्त करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

महिलाओं के मायके से शुभ समाचार आने के योग हैं। धन लाभ होगा और अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। अपने आकर्षक व्यक्तित्व के चलते परिवार के किसी समारोह में सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। समय आपके करियर के लिए खास हो सकता है। विरोधियों में प्रतिस्पर्धी दबाव बनाने का प्रयास करेंगे।

आपने Rashifal 3 May 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 3 May 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 3 May 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button